बारिश के बाद मिट्टी की दीवार गिरी, दबने से वृद्ध महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन
बारिश के बाद मिट्टी की दीवार  गिरी, दबने से वृद्ध महिला की मौत

हरिगांव निवासी लखन यादव की 67 वर्षीय पत्नी मीणा देवी घर के अंदर बैठी हुई थीं. इसी बीच अचानक घर की मिट्टी की दीवार भरभराकर गिर गयी

विज्ञापन

गोह.

उपहारा थाना क्षेत्र के हरिगांव में रविवार को मिट्टी की दीवार गिरने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी. हादसे के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया और गांव का माहौल मातम में बदल गया. मिली जानकारी के अनुसार, हरिगांव निवासी लखन यादव की 67 वर्षीय पत्नी मीणा देवी घर के अंदर बैठी हुई थीं. इसी बीच अचानक घर की मिट्टी की दीवार भरभराकर गिर गयी. दीवार के नीचे दबने से मीणा देवी की मौके पर ही मौत हो गयी. ग्रामीणों ने आनन-फानन में मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. ग्रामीणों का कहना था कि एक दिन पहले हुई मूसलाधार बारिश से दीवार में नमी भर गयी थी, जिसके कारण दीवार कमजोर होकर अचानक गिर पड़ी और यह हादसा हो गया. इधर, घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी. पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन