अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

मृतक की पहचान मदनपुर बाजार स्थित दुर्गा चौक निवासी उपेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है.
औरंगाबाद. राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर मदनपुर थाना क्षेत्र के घोरहत मोड़ के समीप शुक्रवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पैदल सड़क पार कर रहे 50 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गयी. मृतक की पहचान मदनपुर बाजार स्थित दुर्गा चौक निवासी उपेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है. सदर अस्पताल में परिजनों ने बताया कि उपेंद्र प्रसाद किसी काम से पैदल सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गये. इस घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने ही इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी. सूचना के बाद बदहवास परिजन अस्पताल पहुंचे. हालांकि, डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में पता चला कि डॉक्टरों ने नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर सुनते ही परिजन शव से लिपटकर चीत्कार उठे. इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










