औरंगाबाद में रातभर चला पुलिस का मेगा अभियान, 38 गिरफ्तार, 100 लीटर अवैध शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन
वाहनों की तलाशी लेती पुलिस

वाहनों की तलाशी लेती पुलिस

औरंगाबाद पुलिस ने अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जिलेभर में विशेष अभियान चलाया. इस अभियान में 38 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है और 100 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त की गई है. पुलिस ने आम नागरिकों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की है.

विज्ञापन

औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सोमवार रात जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान मुख्य सड़कों से लेकर लिंक मार्गों तक सघन वाहन जांच की गई और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गई.

वाहनों की गहन जांच से मचा हड़कंप

अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन तलाशी ली गई. पुलिस ने वाहनों की डिक्की के साथ आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की, ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पर प्रभावी रोक लगाई जा सके. रातभर चली कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में हड़कंप की स्थिति बनी रही.

38 आरोपित गिरफ्तार, वारंटियों पर भी कार्रवाई

पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में फरार वारंटियों और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी विशेष छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान कुल 38 लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

100 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त

शराब कारोबार के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने 100 लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद की. साथ ही 11 शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार पर लगातार सख्ती जारी रहेगी.

आगे भी जारी रहेगा अभियान

पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने कहा कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे. उन्होंने आम लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस को दें. उन्होंने कहा कि औरंगाबाद पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

बिहार के औद्योगीकरण से ही मिलेगा स्थायी रोजगार, महाधिवक्ता सत्यदर्शी संजय ने बताई विकास की राह


विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन