मदनपुर चैंपियन इलेवन ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Updated at : 08 Mar 2025 10:41 PM (IST)
विज्ञापन
मदनपुर चैंपियन इलेवन ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Aurangabad news. मदनपुर खेल परिसर में मदनपुर चैंपियन इलेवन और रफीगंज वॉरियर इलेवन की टीम के बीच 12 ओवरों का क्रिकेट मैच खेला गया.

विज्ञापन

मदनपुर. मदनपुर खेल परिसर में मदनपुर चैंपियन इलेवन और रफीगंज वॉरियर इलेवन की टीम के बीच 12 ओवरों का क्रिकेट मैच खेला गया. इस मैच में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर -2 अमित कुमार, पुलिस अंचल निरीक्षक मदनपुर मनोज कुमार, थानाध्यक्ष मदनपुर राजेश कुमार सहित रफीगंज थाना, कासमा थाना, सलैया थानाध्यक्ष, कनीय पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी खिलाड़ी बने. मदनपुर चैंपियन इलेवन की कप्तानी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 अमित कुमार ने की, तो रफीगंज वॉरियर इलेवन की कप्तानी पुलिस अंचल निरीक्षक मनोज कुमार ने की. टॉस मदनपुर की चैंपियन इलेवन ने जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और निर्धारित 12 ओवर में 121 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करने रफीगंज की वॉरियर इलेवन टीम उतरी, लेकिन 12 ओवर में 117 रन ही बना सकी. नतीजतन, कुल चार रनों से मदनपुर की चैंपियन इलेवन ने मैच अपने नाम कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया. विजेता और उप विजेता दोनों ही टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. मैन ऑफ द मैच का खिताब मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार को दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन