पागल कुत्ते ने दर्जनों लोगों को काटकर किया जख्मी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Apr 2024 9:41 PM

विज्ञापन

लोकन बिगहा में पागल कुत्ते के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन

औरंगाबाद. जिले के ओबरा प्रखंड के लोकन बिगहा में पागल कुत्ते के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है. पागल कुत्ते ने दो दिन के अंदर तीन दर्जन से अधिक लोगों व बकरी के बच्चों को काटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. ग्रामीणों के अनुसार कुत्ता तेजी से झपटकर काटता है और भाग जाता है. बुधवार की शाम सरोज यादव के पुत्र रवि कुमार व विनय शर्मा के पुत्र अंकित कुमार को काटकर जख्मी कर दिया. गुरुवार की सुबह खेत में फसल काट रही दो महिलाओं के पैर व हाथ की उंगली काटकर भाग गया. जानकारी मिली कि गुरुवार की सुबह ही मोहन साव, रामजीवन साव सहित कई लोग को पागल कुत्ते ने काट लिया. खेत में चर रहे व खूंटे से बंधे जानवरों व जानवरों के बच्चे को भी अपना शिकार बनाया. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही डॉ कुमार अजितेष ने तत्काल घायल व्यक्तियों को काटे हुए स्थान को साबुन से धोने व नल के तेज प्रवाह से साफ करने की सलाह दी. साथ ही उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओबरा में जाकर इंजेक्शन लेने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दें. इधर, पागल कुत्ते के आतंक से सभी ग्रामवासी दहशत में हैं. ग्रामीण टुनटुन यादव, रंजीत कुमार, सरोज यादव, राहुल शर्मा, मुकुल गुप्ता ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा कुत्ते को पकड़ने की कोशिश की जा रही है पर सफलता नहीं मिली है. लोगों ने भूरे रंग के कुत्ते से राहगीरों व ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की. इधर, इस संबंध में स्वास्थ्य प्रबंधक विकास कुमार शंकर ने बताया कि कुत्ते के काटने से जख्मी हुए 35 व्यक्तियों का इलाज किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन