ePaper

सामूहिक अवकाश पर गये आइटी व कार्यपालक सहायक,

Updated at : 03 Oct 2025 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
सामूहिक अवकाश पर गये आइटी व कार्यपालक सहायक,

विभिन्न विभागों का कार्य रहा ठप, सोमवार से भूख हड़ताल पर रहेंगे कर्मी

विज्ञापन

औरंगाबाद शहर. सेवा नियमित, वेतनमान समेत विभिन्न मांगों को लेकर कार्यपालक सहायकों का आंदोलन शुक्रवार से शुरू हो गया. बिहार राज्य आइटी कर्मी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर जिले के सभी आइटी सहायक व कार्यपालक सहायक शुक्रवार को सामूहिक अवकाश पर रहे. आइटी सहायक एवं कार्यपालक सहायक को सामूहिक अवकाश पर चले जाने से आरटीपीएस, राजस्व, मनरेगा, खाद्यान्न, कृषि विभाग, बिजली विभाग समेत जिले के विभिन्न विभागों का कार्य काफी प्रभावित हुआ. ऑनलाइन से संबंधित कार्य बिल्कुल ठप रहा. दुर्गा पूजा के बाद कार्यालय खुलते ही आइटी सहायक व कार्यपालक सहायक के अवकाश पर चले जाने से लोगों को काफी परेशानी हुई. इधर, बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत दर्जनों कार्यपालक सहायक तथा बिहार राज्य आइटी सहायक सेवा संघ के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में आईटी सहायक पटना में आयोजित धरना में शामिल हुए. इस दौरान गांधी मैदान से मार्च करते हुए पटना स्थित गर्दनीबाग धरना स्थल पहुंचे, जहां अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की. दोनों संघ के जिलाध्यक्ष ने बताया कि सेवा नियमित एवं वेतनमान समेत विभिन्न मांगों को लेकर हम सभी लगातार मांग करते रहे. इस क्रम में अधिकारियों के साथ सरकार के विभिन्न मंत्री व जनप्रतिनिधि से मिलकर ज्ञापन सौंपा, परंतु सरकार द्वारा किसी तरह का विचार नहीं किया गया. बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी से जुड़े अधिकारी द्वारा सिर्फ आश्वासन दिया गया, जिससे कार्यपालक सहायक एवं आईटी सहायक में काफी असंतोष है. ऐसी परिस्थिति में संघ द्वारा राज्य स्तर पर शुक्रवार एवं शनिवार को सामूहिक अवकाश पर रहने तथा सोमवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन