ePaper

सितंबर में उत्पाद विभाग ने 523 शराबियों को किया गिरफ्तार, बेचने में पकड़े गये 165 धंधेबाज

Updated at : 09 Oct 2025 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
सितंबर में उत्पाद विभाग ने 523 शराबियों को  किया गिरफ्तार, बेचने में पकड़े गये 165 धंधेबाज

74 वाहन के साथ 22 हजार 381 लीटर शराब जब्त

विज्ञापन

औरंगाबाद कार्यालय. विधानसभा चुनाव को देखते हुए उत्पाद विभाग की टीम शराब धंधेबाजों और शराबियों की नकेल कसने में लगी हुई है. हर दिन शराब के साथ धंधेबाज पकड़े जा रहे है. पिछले माह यानी सितंबर में उत्पाद विभाग की कार्रवाई में 523 शराबियों को और 165 धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया.21 हजार 21 लीटर देशी-विदेशी और 1360 लीटर सुषव यानी 22 हजार 381 लीटर शराब जब्त हुआ. 74 वाहनों को भी जब्त किया गया है. दो लाख 70 हजार 550 किलो जावा महुआ जब्त किया गया.इस मामले में 738 अभियोग दर्ज किये गये. उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार आजाद ने बताया कि विधानसभा चुनाव व पर्व त्योहारों को देखते हुए शराब निर्माण, बिक्री, परिवहन व भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है. पड़रावा स्थित मद्य निषेध कार्यालय में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है. 24 घंटे नियंत्रण कक्ष कार्यरत है. कभी भी शिकायत दर्ज करायी जा सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन