ePaper

बिहार के औरंगाबाद से हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, 11 वर्षों से ढूंढ रही थी पुलिस

Updated at : 14 Apr 2025 7:07 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar crime news

सांकेतिक तस्वीर

Naxalite: औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई कर उसके घर की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस इस गिरफ्तारी को बड़ी सफलता मान रही है.

विज्ञापन

Naxalite : औरंगाबाद. बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में औरंगाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. औरंगाबाद पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की टीम ने 11 वर्षों से फरार नक्सली को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अधिकारी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि 11 वर्षों से वांछित हार्डकोर नक्सली मुकेश यादव उर्फ सूर्यदेव यादव अपने गांव कासमा थाना के खैरा मनोरथ गांव आया है. औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई कर उसके घर की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

2014 से थी पुलिस को तलाश

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2 अमित कुमार ने बताया कि 2014 में सलैया थाना क्षेत्र के चाल्हो जोन में माओवादियों के खिलाफ एक बड़े सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और आपत्तिजनक सामग्री बरामद किए थे. इस सिलसिले में दर्ज प्राथमिकी संख्या 10/14 में 43 से अधिक नक्सलियों को नामजद, जबकि 50 से 60 अज्ञात नक्सलियों को आरोपी बनाया गया था, जिनमें मुकेश यादव भी आरोपी था. पुलिस तभी से इसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी. पुलिस इस गिरफ्तारी को बड़ी सफलता मान रही है.

गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ जारी

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ के बाद इस मामले में शामिल अन्य फरार नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है. एसडीपीओ कुमार ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ की जा रही है तथा इसके अन्य थानों से संपर्क कर इसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली ने लेवी वसूलने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि यह संवेदकों और ईंट भट्ठों के मालिकों से लेवी वसूलने का काम करता था और ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को नक्सली संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित करता था.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन