औरंगाबाद में मॉर्निंग वॉक कर रहे युवक से चार लाख की सोने की चेन झपटी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Updated:
विज्ञापन
पीड़ित | Prabhat Khabar Network

पीड़ित | Prabhat Khabar Network

औरंगाबाद शहर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक युवक के गले से करीब 4 लाख रुपये की सोने की चेन झपट ली गई, जिसकी पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है।

विज्ञापन

Aurangabad News: औरंगाबाद शहर में चेन स्नैचिंग (Chain Snatching) की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. मंगलवार की सुबह नगर थाना क्षेत्र में अपने पालतू कुत्ते के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले एक युवक के गले से अपराधियों ने करीब 25.230 ग्राम वजन की सोने की चेन झपट ली, जिसकी कीमत लगभग चार लाख रुपये बताई जा रही है.

घर के बाहर टहलने के दौरान हुई घटना

पीड़ित की पहचान नगर थाना क्षेत्र के कथरुआ वार्ड संख्या-1 निवासी रंजीत कुमार सिंह के रूप में हुई है. उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि मंगलवार सुबह वह अपने घर के बाहर टहल रहे थे. इसी दौरान सड़क किनारे एक मकान के पास दो युवक बाइक खड़ी कर आपस में बात कर रहे थे.

रंजीत कुमार जैसे ही कुछ कदम आगे बढ़े, पीछे से आए एक बदमाश ने उनके गले से झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली. पीड़ित ने आरोपी का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह पहले से स्टार्ट बाइक पर बैठकर अपने साथी के साथ जसोईया की तरफ भाग निकला. छीनी गई चेन उनके भाई अभिषेक कुमार सिंह ने उन्हें उपहार में दी थी.

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

पीड़ित के अनुसार घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में यह पूरी वारदात कैद हो गई है. बाइक चलाने वाला बदमाश सांवले रंग का, लगभग 5.5 फीट लंबा था और उसने हेलमेट पहन रखा था, जबकि चेन झपटने वाले आरोपी को सामने आने पर पहचाना जा सकता है.

पुलिस जांच में जुटी, लोगों में आक्रोश

घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने नगर थानाध्यक्ष को फोन पर सूचना दी और लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने तथा अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की.

शहर में लगातार हो रही छिनतई की वारदातों से लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है. स्थानीय नागरिकों ने पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.


विज्ञापन
Manish Raj Singham

लेखक के बारे में

By Manish Raj Singham

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन