औरंगाबाद में पत्नी की हत्या करनेवाले पति का गांव के बाहर बधार में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

औरंगाबाद : पति ने जिस पत्नी को मंगलवार की रात धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी थी, उसका शव बुधवार की सुबह बरामद किया गया. पत्नी की हत्या के आरोपित पति ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या की गयी है, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

विज्ञापन

औरंगाबाद : पति ने जिस पत्नी को मंगलवार की रात धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी थी, उसका शव बुधवार की सुबह बरामद किया गया. पत्नी की हत्या के आरोपित पति ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या की गयी है, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

क्या है पूरा मामला

जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र के अमझर शरीफ गांव में सनकी पति प्रेम चौधरी ने पत्नी सोमरिया देवी की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी थी. वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया था. महिला के शव को कब्जे में लेते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मंगलवार की रात सदर अस्पताल भेज दिया था.

वहीं, बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि प्रेम चौधरी का शव गांव के बाहर बधार में पेड़ के नीचे पड़ा हुआ है. गले में साड़ी लपेटा हुआ है. सूचना मिलते ही हसपुरा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है.

इधर, हसपुरा थाने की पुलिस ने प्रथम दृष्टया प्रेम चौधरी के खुदकुशी करने की आशंका जतायी है. साथ ही पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है. पुलिस का कहना है कि जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है.

विज्ञापन
केशव कुमार

लेखक के बारे में

By केशव कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन