ePaper

नहीं रहे कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना सिंह, जिले में शोक

Updated at : 02 Aug 2025 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
नहीं रहे कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना सिंह, जिले में शोक

सदर विधायक आनंद शंकर के पिता थे यमुना सिंह, विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन

सदर विधायक आनंद शंकर के पिता थे यमुना सिंह, विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

औरंगाबाद कार्यालय. जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक आनंद शंकर सिंह के पिता यमुना सिंह का निधन हो गया. यमुना सिंह लकवा के शिकार हो गये थे और काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. उनका इलाज पटना के एक अस्पताल में चल रहा था. शनिवार की सुबह उन्होंने पटना में ही अंतिम सांस ली. इधर, जैसे ही विधायक के पिता व कांग्रेस नेता के निधन की खबर औरंगाबाद पहुंची, यहां शोक का माहौल कायम हो गया. हर किसी ने श्रद्धांजलि अर्पित की. वैसे पटना से दोपहर में पार्थिव शरीर आने के बाद पैतृक गांव रायपुरा के श्मशान घाट पर दाह संस्कार किया गया. हजारों लोगों की भीड़ अंतिम दर्शन के लिए पहुंची थी. मुखाग्नि विधायक आनंद शंकर सिंह ने ही दी.

जिले में कांग्रेस के सशक्त नेता के तौर पर थी पहचान

यमुना सिंह औरंगाबाद जिले में एक धूरी के तौर पर जाने जाते थे. कांग्रेस पार्टी के वे जिलाध्यक्ष भी रहे. बड़ी बात यह है कि वर्ष 2000 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भाग्य अजमाया. हालांकि, उन्हें राजद के उम्मीदवार सुरेश महतो से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन 19119 मत लाकर अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज करायी. इस चुनाव के बाद वे लगातार सुर्खियों में रहे. उन्हें विधायक जी भी कहा जाने लगा.

भगवान ने की नाइंसाफी, छीना मित्र को : रामाधार

पूर्व मंत्री व भाजपा नेता रामाधार सिंह ने यमुना सिंह के निधन पर गहरा शोक जताया है. उन्होंने शोक जताते हुए कहा कि भगवान ने उनके साथ नाइंसाफी की है. उनके अजीज मित्र को उन्होंने छीन लिया. वे हमारे मित्र भी थे और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी भी. हमलोगों के बीच कभी भी निजी प्रतिद्वंद्विता नहीं रही. दोनों एक ही बीमारी से जूझे. एक ही साथ स्कूल में पढ़े और बेरमो में नौकरी भी की. उनके निधन से गहरा आघात पहुंचा है.

हर पार्टी के लोगों ने दी श्रद्धांजलि

यमुना सिंह के निधन पर उनके पैतृक गांव रायपुरा में हजारों लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे. भाजपा, जदयू, कांग्रेस, राजद, सीपीआइ, लोजपा सहित अन्य दलों के नेताओं ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी. भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने शोक कहा कि उनके निधन से जिले को अपूरर्णीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई निकट समय में नहीं की जा सकती. राजद के पूर्व मंत्री डॉ सुरेश पासवान, कोऑपरेटिव के चेयरमैन संतोष कुमार सिंह, लोजपा के प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रकाश चंद्रा, जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह सोनू, जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, जिला प्रवक्ता अजिताभ कुमार उर्फ रिंकू सिंह, ओंकारनाथ सिंह, पूर्व प्रवक्ता तेजेंद्र सिंह, संजीव सिंह, राजद नेता अमरेंद्र कुशवाहा, प्रदेश महासचिव इ सुबोध कुमार सिंह, रेडक्रॉस के चेयरमैन सतीश कुमार सिंह, नगर पर्षद के चेयरमैन उदय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मो एहसान, जेपी सेनानी अजय श्रीवास्तव, कांग्रेस नेता अरविंद शर्मा, अजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह पप्पू, आशुतोष सिंह, धर्मेंद्र कुमार, जन सुराज के व्यास राम, श्यामबली पासवान, पार्षद इलताफ कुरैशी, अतहर हुसैन मंटू, युवा समाजसेवी राहुल राज, मुखिया संघ अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, रायपुरा के रामसकल सिंह, जगदीश सिंह, पंकज सिंह आदि ने शोक जताते हुए कहा कि उनके निधन से वे मर्माहत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन