ट्रक व कार के बीच आमने-सामने की टक्कर, बाल-बाल बचे कार सवार
AURANGABAD NEWS.शहर के बाइपास स्थित टाटा मोटर्स के समीप रविवार को ट्रक और कार के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गयी. हादसा इतना जोरदार था कि कार के परखचे उड़ गये और वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. हालांकि, कार में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गये.
कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त, ट्रक चालक और सवारों के बीच बहस के बाद मामला समझौते पर खत्म प्रतिनिधि, औरंगाबाद ग्रामीण. शहर के बाइपास स्थित टाटा मोटर्स के समीप रविवार को ट्रक और कार के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गयी. हादसा इतना जोरदार था कि कार के परखचे उड़ गये और वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. हालांकि, कार में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गये. मिली जानकारी के अनुसार कार सवार कुछ लोग सासाराम से झारखंड की ओर जा रहे थे. इसी दौरान बाइपास के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क किनारे बुरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ी हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना के समय तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गये. सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल की. पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया. इस दौरान कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी की स्थिति रही. दुर्घटना के बाद कार सवारों और ट्रक चालक के बीच बहस भी हुई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया. स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया. बताया जाता है कि ट्रक मालिक ने क्षतिग्रस्त कार को पूरी तरह ठीक कराने की बात कही. इसी आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ और दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया.नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि ट्रक और कार के बीच टक्कर की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर भेजी गयी. उन्होंने कहा कि दुर्घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है, लेकिन सभी सवार सुरक्षित हैं. फिलहाल किसी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.स्थानीय लोगों ने बाइपास पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए