जदयू प्रखंड अध्यक्ष बने मधुकर लाल कुशवाहा, सर्वसम्मति से निर्विरोध चयन

Updated:
विज्ञापन

AURANGABAD NEWS.रफीगंज शहर के कलाली मोड़ स्थित एक निजी होटल में जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए चुनाव आयोजित किया गया. इसमें मधुकर लाल कुशवाहा को सर्वसम्मति से निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुना गया. उनके निर्वाचित होते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का माहौल बन गया.

विज्ञापन

फोटो नंबर-107- प्रखंड अध्यक्ष के साथ कार्यकर्ता प्रतिनिधि, रफीगंज रफीगंज शहर के कलाली मोड़ स्थित एक निजी होटल में जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए चुनाव आयोजित किया गया. इसमें मधुकर लाल कुशवाहा को सर्वसम्मति से निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुना गया. उनके निर्वाचित होते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का माहौल बन गया.चुनावी प्रक्रिया प्रदेश महासचिव सह जिला पर्यवेक्षक अमरेश चौधरी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामानुज सिंह, निर्वाची पदाधिकारी विजय विश्वकर्मा और प्रखंड चुनाव पर्यवेक्षक उत्तम पासवान की देखरेख में संपन्न हुई. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने की, जबकि संचालन विधायक प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया भोला चौधरी ने किया. नवनिर्वाचित अध्यक्ष को उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया. इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि विनोद सिंह, जदयू नगर अध्यक्ष अरविंद सोनी, अनिल मिश्रा, श्याम सुंदर सिंह, सत्येंद्र सिंह, महिला सेल प्रखंड अध्यक्ष संगीता देवी, विकास यादव, अशोक मेहता, सुनील कुमार, चंदन सोनी, दिलीप कुमार, शैलेंद्र सिंह, राजेश चौधरी, धनंजय सिंह, भोलानाथ वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन