विधिज्ञ संघ चुनाव की सरगर्मी तेज, आज से नामांकन शुरू

Published by : SUDHIR KUMAR SINGH Updated At : 22 Feb 2026 5:28 PM

विज्ञापन

AURANGABAD NEWS.जिला विधिज्ञ संघ के चुनाव की सरगर्मी सोमवार से नामांकन शुरू होने के साथ परवान चढ़ेगी. न्यायालय परिसर में कयासों का दौर जारी है, और संभावित प्रत्याशी मतदाताओं से संपर्क साधने में जुटे हैं. पांच सदस्यीय चुनाव समिति की निगरानी में चुनाव की पूरी प्रक्रिया संपन्न करायी जायेगी.

विज्ञापन

27 सदस्यीय पदों के लिए शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया, 12 मार्च को वोटिंगफोटो- 21- औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय प्रतिनिधि, औरंगाबाद शहर जिला विधिज्ञ संघ के चुनाव की सरगर्मी सोमवार से नामांकन शुरू होने के साथ परवान चढ़ेगी. न्यायालय परिसर में कयासों का दौर जारी है, और संभावित प्रत्याशी मतदाताओं से संपर्क साधने में जुटे हैं. पांच सदस्यीय चुनाव समिति की निगरानी में चुनाव की पूरी प्रक्रिया संपन्न करायी जायेगी. 2026-28 के लिए संघ की नयी कार्यसमिति के अध्यक्ष, सचिव और अन्य पदों के लिए 23 फरवरी से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ होगी. 25 फरवरी तक नामांकन पत्र निर्गत किये जायेंगे. इसके बाद 12 मार्च को मतदान संपन्न कराया जायेगा.चुनाव के माध्यम से अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित कुल 27 सदस्यीय कार्यसमिति का गठन किया जायेगा. इस बार मतदाताओं की संख्या बढ़कर 846 हो गयी है, जो अब तक की सर्वाधिक बतायी जा रही है. अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, पांच वरिष्ठ सदस्य, तीन संयुक्त सचिव, तीन सहायक सचिव, एक अंकेक्षक, एक निगरानी समिति सदस्य, एक पुस्तकालय अध्यक्ष और सात कार्यसमिति सदस्य का चुनाव कराया जायेगा. वर्तमान अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय, महासचिव जगनारायण सिंह, पूर्व अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह, पूर्व सचिव परशुराम सिंह और नागेंद्र सिंह सहित कई वर्तमान व पूर्व कार्यसमिति सदस्य मैदान में उतरने की तैयारी में हैं. अभी तक लगभग तीन दर्जन नामांकन पत्र निर्गत किये गये हैं.चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए वरीय अधिवक्ता महेंद्र प्रसाद सिंह को चुनाव आयुक्त बनाया गया है. वहीं वरीय अधिवक्ता कामता प्रसाद सिंह, राधेश्याम सिंह, सरोज रंजन सिन्हा और अभय प्रसाद को सहायक चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है.

व्यवहार न्यायालय के पांच जजों का तबादला

औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय के पांच जजों का स्थानांतरण किया गया है. अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि पटना हाइकोर्ट ने नोटिफिकेशन जारी कर व्यवहार न्यायालय के जिला जज सप्तम निशित दयाल का तबादला वैशाली व्यवहार न्यायालय में किया है. प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राजीव कुमार को पदोन्नति कर मधेपुरा में एसीजेएम बनाया गया है. एसडीजेएम निधि जायसवाल का तबादला एसडीजेएम सुपौल के रूप में किया गया है. मुसंफ शोभित सौरभ का तबादला सुपौल किया गया है. वहीं अनुमंडलीय न्यायालय दाउदनगर के न्यायाधीश श्वेताभ सौंडिल्य का तबादला सुपौल और न्यायाधीश अनीस कुमार का तबादला कटिहार किया गया है. वहीं एडीजे समस्तीपुर संतोष कुमार झा का तबादला व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद किया गया है. एसडीजेएम जहानाबाद अनीस कुमार को तबादला करते हुए व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में भेजा गया है.

विज्ञापन
SUDHIR KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUDHIR KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन