आपसी विवाद में मारपीट, नंदोसी व सरहज जख्मी

Updated:
विज्ञापन
आपसी विवाद में मारपीट, नंदोसी व सरहज जख्मी

हसपुरा थाना क्षेत्र के उच्छाल बिगहा गांव में आपसी विवाद को लेकर साले ने अपने जीजा व भवह की जमकर पिटाई कर दी

विज्ञापन

औरंगाबाद ग्रामीण. हसपुरा थाना क्षेत्र के उच्छाल बिगहा गांव में आपसी विवाद को लेकर साले ने अपने जीजा व भवह की जमकर पिटाई कर दी. इस घटना में दोनों जख्मी हो गये. जख्मियों में उक्त गांव निवासी मोती कुमार की पत्नी रितु कुमारी व रफीगंज प्रखंड के फदरपुरा गांव निवासी राजेश्वर मेहता के पुत्र रंजीत कुमार मेहता शामिल है. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान जख्मी रंजीत कुमार ने बताया कि उनका बेटा मोहित कुमार मौर्य शिक्षण कार्य हेतु अपने नानी के घर रहता है. वैसे जख्मी रंजीत के तीन साला है. बड़ा और मंझला साला से उनका विवाद रहता है. रंजीत का पुत्र छोटा साला मोती के घर रहकर पढ़ाई करता है. शुक्रवार की शाम रंजीत अपने ससुराल उच्छाल बिगहा गांव अपने पुत्र को घर ले जाने के लिए गया था. इसी दौरान साला राजेश कुमार और दुर्गेश कुमार दोनों गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर राजेश और दुर्गेश ने अपनी पत्नी व परिजनों के साथ मिलकर रंजीत की पिटाई करने लगे. जब रितु रंजीत को बचाने गयी तो उसके साथ भी मारपीट की और दोनों पर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला किया, जिससे दोनों जख्मी हो गए. इस दौरान रंजीत खून से लथपथ हो गया. रंजीत की सरहज जख्मी रितु ने बताया कि मारपीट के दौरान उसके गले से सोने की चेन, कान की बाली की छिनतई कर ली गई. घटना के बाद परिजनों ने दोनों जख्मियों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसपुरा पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना से संबंधित जख्मी रितु कुमारी द्वारा हसपुरा थाना में कार्रवाई के लिए आवेदन दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन