ePaper

मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करेंगे कार्यपालक सहायक

Updated at : 17 Aug 2025 4:48 PM (IST)
विज्ञापन
मांगों को लेकर चरणबद्ध  आंदोलन करेंगे कार्यपालक सहायक

बिहार राज्य कार्यपालक सेवा संघ की बैठक में कई निर्णय

विज्ञापन

बिहार राज्य कार्यपालक सेवा संघ की बैठक में कई निर्णय

प्रतिनिधि, औरंगाबाद नगर.

सेवा नियमित, राज्यकर्मी का दर्जा एवं वेतनमान समेत विभिन्न मांगों को लेकर कार्यपालक सहायक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे. इस आंदोलन में काला बिला लगाकर विरोध जताते हुए कार्य करना, जिला मुख्यालय में विरोध मार्च निकाल कर सरकार का पुतला दहन करना, विधायक, सांसद व अन्य प्रतिनिधियों का घेराव कर उन्हें अपनी मांगों से अवगत कराना शामिल हैं. सरकार इसके बावजूद भी मांगों पर विचार नहीं करती है, तो अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे. इस क्रम में धरना-प्रदर्शन भी किए जायेंगे. आंदोलन को व्यापक बनाने के लिए बिहार राज्य कार्यपालक सेवा संघ जिला इकाई औरंगाबाद की बैठक हुई. अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर ने की. इस दौरान जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत बड़ी संख्या में कार्यपालक सहायक शामिल हुए. जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम सभी कार्यपालक सहायक विभिन्न विभागों में विगत 14 से 15 वर्षों से अपनी सेवा दे रहे हैं, परंतु अब तक हमारा सेवा संवर्ग का गठन नहीं किया गया है. सैकड़ों ऐसे कार्यपालक सहायक हैं, जिनकी उम्र 40 से 50 वर्ष के बीच में है. ऐसे में बच्चों की पढ़ाई, वृद्ध माता-पिता का इलाज, मकान किराया एवं अन्य घरेलू खर्च की जिम्मेदारियां बढ़ गयी हैं. अल्प मानदेय में जिम्मेदारी को पूरा करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. हम सब बार-बार सरकार का ध्यान आकृष्ट करा रहे हैं, परंतु मांगों पर किसी तरह की पहल नहीं की जा रही है. हम सभी को इसके लिए एकजुट होकर विरोध-प्रदर्शन करना होगा. जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश स्तर से आंदोलन की घोषणा होते ही एकजुटता के साथ प्रदर्शन किया जायेगा. बैठक में बाल विकास परियोजना एवं पंचायती राज विभाग अंतर्गत कार्यपालक सहायकों को निवास स्थल व गृह प्रखंड से काफी दूर स्थानांतरण किये जाने तथा निबंधन विभाग के कार्यपालक सहायक का स्थानांतरण दूसरे जिले में किये जाने पर भी चर्चा की गयी. कार्यपालक सहायकों ने कहा कि नियोजन नियमावली के अनुसार संविदा पर अल्प मानदेय के कारण का स्थानांतरण निवास स्थान से एक दूरी पर किया जाना न्याय संगत नहीं है. बैठक में संघ के जिला सचिव रंजन कुमार, हर्ष राज, रोशन कुमार, दीपक कुमार सिंह, अजय कुमार, प्रभु नंदन कुमार, प्रभात कुमार, शशिकांत कुमार, रोहित कुमार, धनंजय कुमार, संजय कुमार, पप्पू कुमार, गणेश कुमार, मुकेश कुमार, रवि कुमार, पंकज कुमार पांडेय, सुजीत कुमार सिंह, विकास कुमार, अजय कुमार, विनोद कुमार, रवि कुमार, कौशलेंद्र कुमार, पुनीत कुमार, संजय कुमार, प्रेम कुमार, अमित कुमार, प्रदीप प्रकाश, जैनेंद्र कुमार, मनीष कुमार, कुंदन कुमार, संजीत कुमार आदि रहे. बैठक में उपस्थित कार्यपालक सहायकों ने आंदोलन पर अपनी सहमति जताते हुए कहा कि अपनी लंबित मांगों को लेकर हम सभी एकजुट हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन