ePaper

घर गिरने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत

Updated at : 01 Jul 2024 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
घर गिरने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत

रेखा देवी अपने घर में खाना बना रही थी और रीना वहीं पर थी.

विज्ञापन

दाउदनगर. थाना क्षेत्र के मखमुलपुर गांव में मूसलाधार बारिश के दौरान मिट्टी का दीवार गिरने से मलबे में दबकर आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. जबकि बच्ची की मां घायल हो गयी. मृतका की पहचान मखमुलपुर निवासी आदित्य साव की बेटी रीना कुमारी के रूप में हुई है. मृतका की मां 30 वर्षीया रेखा देवी का इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है. घटना रविवार की देर शाम की है. रेखा देवी अपने घर में खाना बना रही थी और रीना वहीं पर थी. लगातार बारिश होने के कारण अचानक मिट्टी का घर गिर गया. दोनों मां-बेटी दीवार के अंदर दब गयी. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को बाहर निकाल गया, तब तक रीना की मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलने के बाद दाउदनगर थाने की पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है. थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान ने बताया कि मृतका के पिता द्वारा एक यूडी केस दर्ज करायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन