ePaper

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर के साथ चालक गिरफ्तार

Updated at : 10 Sep 2025 4:52 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध बालू लदे ट्रैक्टर के साथ चालक गिरफ्तार

कुटुंबा थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर मोड़ के समीप से अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है

विज्ञापन

औरंगाबाद ग्रामीण. कुटुंबा थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर मोड़ के समीप से अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. इसके साथ ही एक चालक को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चालक की पहचान थाना क्षेत्र के ही मंझौली गांव निवासी विष्णुदेव मेहता के पुत्र संतोष कुमार मेहता के रूप में हुई है. कुटुंबा थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर के आसपास से अवैध बालू लदा ट्रैक्टर गुजर रहा है. सूचना पर इब्राहिमपुर मोड़ के समीप छापेमारी की गयी, जहां से अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया गया और चालक को गिरफ्तार किया गया. मामले में आवश्यक कार्रवाई के उपरांत चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन