ePaper

300 किसानों के बीच गेहूं बीज का वितरण

Updated at : 01 Dec 2025 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
300 किसानों के बीच गेहूं बीज का वितरण

AURANGABAD NEWS.रफीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि भवन में सोमवार को लगभग 300 किसानों के बीच गेहूं बीज का वितरण किया गया. कृषि भवन में किसानों की बीज लेने के लिए भीड़ देखी गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रफीगंज . रफीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि भवन में सोमवार को लगभग 300 किसानों के बीच गेहूं बीज का वितरण किया गया. कृषि भवन में किसानों की बीज लेने के लिए भीड़ देखी गयी. प्रखंड कृषि पदाधिकारी अमृता कुमारी ने बताया कि सुगमता पूर्वक बीज वितरण करने के लिए दो काउंटर बनाये गये हैं. महिला व पुरुष किसानों के लिए अलग-अलग काउंटर हैं. उन्होंने बताया कि जिन किसानों को बीज लेना है, वह ऑनलाइन या स्वयं कृषि सलाहकार या कृषि समन्वयक से संपर्क स्थापित कर आवेदन ऑनलाइन करते हुए बायोमैट्रिक पद्धति से बीज खरीद सकते हैं. फिलहाल रबी फसल के लिए प्रखंड कृषि कार्यालय में गेहूं के बीज का वितरण किया जा रहा है.इससे पूर्व तिलहन एवं दलहन बीज का वितरण किया जा चुका है.इस वर्ष स्वीट कॉर्न एवं बेबी कॉर्न का भी बीज उपलब्ध कराया गया है. इच्छुक किसान प्रखंड कार्यालय से खरीद सकते हैं. इधर, बीज खरीदने के लिए किसानों की भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाएं सुदृढ़ की गयी है. उर्वरक की उपलब्धता पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने कहा कि उर्वरक आवश्यकता अनुसार उपलब्ध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन