किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए जिम्मेदारी तय

Updated:
विज्ञापन
किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए जिम्मेदारी तय

गोह में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक संपन्न

विज्ञापन

गोह.

प्रखंड कार्यालय परिसर में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख खुशबू कुमारी व संचालन प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया. बैठक में क्षेत्र में खाद की आपूर्ति, भंडारण, वितरण व अनियमितताओं पर विस्तृत चर्चा की गयी. बैठक में सर्वदलीय जनप्रतिनिधियों, कृषि अधिकारियों और खाद विक्रेताओं ने हिस्सा लिया. अपने-अपने सुझाव व समस्याएं रखीं. बैठक मे भाजपा अध्यक्ष सह 20 सूत्री कार्यक्रम अध्यक्ष उमेश पासवान, कांग्रेस के प्रतिनिधि संजय सिंह, राजद के ललन चौरसिया, रालोसपा के वशिष्ठ सिंह, एलजेपी (रामविलास) के आर्या, भाजपा नेता राजीव विद्यार्थी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अरविंद विद्यार्थी, सहायक तकनीकी प्रबंधक विवेक कुमार, कृषि समन्वयक मनीष कुमार, विक्रांत कुमार, अमरेंद्र कुमार, बिपिन पाठक, किसान सलाहकार जितेंद्र कुमार सिंह, अजय पासवान, मुकेश कुमार संगम, सुनील कुमार, अंशुमान कांत, नवीन कुमार, शैलेश कुमार, अमरेंद्र कुमार, इफको प्रतिनिधि सौरभ कुमार, खाद विक्रेता बंशी प्रसाद आदि मौजूद थे. बैठक में उर्वरक आपूर्ति की पारदर्शिता सुनिश्चित करने, किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने, कालाबाजारी पर अंकुश लगाने और विक्रेताओं की जिम्मेदारी तय करने पर जोर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन