पृथ्वीराज चौहान महोत्सव व अनुग्रह नारायण सिंह महोत्सव को राजकीय दर्जा देने की मांग

Updated:
विज्ञापन
पृथ्वीराज चौहान महोत्सव व अनुग्रह नारायण सिंह महोत्सव को राजकीय दर्जा देने की मांग

पृथ्वीराज चौहान की जयंती प्रतिवर्ष 12 फरवरी को संस्था द्वारा कई वर्षों से मनायी जाती रही है

विज्ञापन

औरंगाबाद ग्रामीण. जिले की महत्वपूर्ण सामाजिक संस्था पृथ्वीराज चौहान चैरिटेबल ट्रस्ट की पिछली बैठक में लिए गये निर्णय के आलोक में पृथ्वीराज चौहान महोत्सव एवं बिहार विभूति अनुग्रह नारायण सिंह महोत्सव को राजकीय दर्जा देने की मांग की गयी है. इसके लिए ट्रस्ट के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप नारायण सिंह, सचिव स्वर्णजीत कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश सिंह एवं रामप्रवेश सिंह, उपाध्यक्ष डॉ ज्ञानेश्वर प्रसाद सिंह, डॉ संजीव रंजन, भीम कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, प्रवक्ता सुरेश विद्यार्थी, मार्गदर्शक मंडल के सभी सदस्य, सभी वरीय सदस्यों ने एक स्वर में ध्वनि मत से इससे संबंधित प्रस्ताव पारित किया. पृथ्वीराज चौहान की जयंती प्रतिवर्ष 12 फरवरी को संस्था द्वारा कई वर्षों से मनायी जाती रही है, लेकिन अब संस्था ने बिहार सरकार के कला संस्कृति विभाग एवं डीएम से मांग की है कि इसे राजकीय दर्जा देकर सरकारी स्तर पर मनाया जाये. वहीं, बिहार विभूति डॉ अनुग्रह नारायण सिंह की भी जयंती 18 जून को महोत्सव के रूप में कई वर्षों से मनाया जाता है. उस महोत्सव को भी पर्यटन विभाग व डीएम से मांग की है कि इस महोत्सव को राजकीय दर्जा देकर सरकारी स्तर पर मनाया जाये. गौरतलब है कि पृथ्वीराज चौहान ने सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए अपनी प्राणों की आहूति दी थी व औरंगाबाद पूरे भारतवर्ष में पहला जिला है, जहां पृथ्वीराज चौहान के साथ-साथ उनके अभिन्न मित्र चंदवरदाई की भी प्रतिमा लगायी गयी है. सनातन संस्कृति एवं विरासत को जानने वास्ते ट्रस्ट के इस कार्य को देश दुनिया में प्रचारित प्रसारित करने के लिए पृथ्वीराज चौहान महोत्सव सरकारी स्तर पर कराए जाने की आवश्यकता है. वहीं 1917 में महात्मा गांधी के आह्वान पर बिहार में चंपारण सत्याग्रह की शुरुआत करने में बिहार विभूति अनुग्रह बाबू की महत्वपूर्ण प्रमुख भूमिका रही थी. उनके उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए एवं वर्तमान पीढ़ी को उनके कार्यों से अवगत कराने के लिए उनके महोत्सव को भी सरकारी स्तर पर मनाए जाने की आवश्यकता है. दोनों ही महोत्सवों को राजकीय दर्जा दिलाने के लिए समाजसेवी संजीव कुमार सिंह एवं जिला महोत्सव संघ की विशेष सहभागिता होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन