अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत

Updated at : 03 Jun 2024 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत

विपरीत दिशा से गुजर रही अज्ञात वाहन रौंदती हुई निकल गयी

विज्ञापन

अंबा. अंबा थाना क्षेत्र के उत्तर कोयल नहर स्थित बजराही फॉल के समीप अज्ञात वाहन ने 52 वर्षीय साइकिल सवार व्यक्ति को रौंद दिया. जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना रविवार की देर शाम की है. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के जगई गांव निवासी विमलेश मिस्त्री के रूप में की गयी है. ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तकरीबन आठ बजे रात में वह साइकिल पर सवार होकर अंबा बाजार से घर लौट रहे थे. इसी क्रम में विपरीत दिशा से गुजर रही अज्ञात वाहन रौंदती हुई निकल गयी. उक्त घटना में वे नहर के नीचे जा गिरे. इधर, अंधेरे का लाभ उठाकर टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार गया. घटना के पश्चात स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल व्यक्ति के स्वजन उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद ले गये. वहां के चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया. वाराणसी ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद मृतक के परिजन रोते-रोते बेहाल है. ग्रामीण ने बताया कि मृतक बिल्कुल गरीब व्यक्ति था. दैनिक मजदूरी कर परिजनों का भरण पोषण कर रह था. सड़क दुर्घटना में मौत होने से उसके परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट गया. इधर, स्थानीय समाजसेवी रामप्रवेश पांडेय व राधेकृष्ण पांडेय मृतक के परिजनों के यथासंभव सहयोग में जुटे हुए है. अंबा थाने की पुलिस के सौजन्य से मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराया गया. थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया के मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराने के पश्चात अंतिम संस्कार का लिए उसके परिजनों को सुपूर्द कर दिया गया है. मामले में अब तक किसी व्यक्ति द्वारा लिखित जानकारी नहीं दी गयी है. आवेदन प्राप्त होने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन