ePaper

छह युवाओं को दी गयी प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें

Updated at : 13 Oct 2025 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
छह युवाओं को दी गयी प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें

AURANGABAD NEWS.शहर के यश अकादमी की ओर से छह युवाओं को विभिन्न परीक्षा की तैयारी से संबंधित पुस्तकें दी गयी.

विज्ञापन

दाउदनगर.

शहर के यश अकादमी की ओर से छह युवाओं को विभिन्न परीक्षा की तैयारी से संबंधित पुस्तकें दी गयी. निदेशक शंभु कुमार ने बताया कि रेलवे, बैंकिंग, एसएससी, सिपाही, दारोगा, बीपीएससी के लिए पुस्तक का वितरण केंद्र सरकार की ओर से चलाए जा रहे योजना के तहत शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों के बीच किया गया है. वित्तीय वर्ष 2024-25 में 40 युवक-युवतियों को इसी योजना के तहत पुस्तक दिया गया था. इस वर्ष भी 24 युवक-युवतियों को पुस्तक का वितरण किया गया, जिसमें तीन युवतियों को सिलाई मशीन भी शामिल है. सभी सामग्री नियोजनालय औरंगाबाद के सौजन्य से दिया जाता है. इस तरह की योजनाओं से विभिन्न परीक्षाओं में बैठने और अच्छी तैयारी के लिए दिया जाता है, ताकि उनके जॉब की संभावना अधिक हो. इस योजना का लाभ वैसे लोग भी उठा सकते है, जो सिलाई-कटाई, आइटीआइ का प्रशिक्षण ले रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन