सीएम के संभावित दौरे को लेकर बभंडीह में बढ़ी हलचल, तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन

खेल मैदान की तैयारियों का जायजा लेते अधिकारी.

Aurangabad News : पहले सहयोग शिविर का आयोजन घेउरा पंचायत में प्रस्तावित था, लेकिन मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए स्थल बदलकर बभंडीह खेल मैदान कर दिया गया है. इस शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंग.

विज्ञापन

Aurangabad News : सुजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट

2 जून को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित औरंगाबाद दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं. कुटुंबा प्रखंड के बभंडीह खेल मैदान को कार्यक्रम स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां मुख्यमंत्री सहयोग शिविर का निरीक्षण करने के साथ एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

मुख्यमंत्री के आगमन की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है. कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी लगातार स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं.

डीएम ने खेल मैदान पहुंच तैयारियों की समीक्षा की

जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल ने बभंडीह खेल मैदान पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने सुरक्षा, यातायात, मंच निर्माण, पार्किंग तथा अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

शनिवार को भी अधिकारियों की टीम ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया. मैदान में हेलीपैड निर्माण के लिए स्थान चयन की प्रक्रिया पूरी की गई. साथ ही वीआईपी बैठने की व्यवस्था, आम जनता के प्रवेश-निकास मार्ग और वाहनों की पार्किंग को लेकर भी रूपरेखा तैयार की गई.

विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे

जानकारी के अनुसार, पहले सहयोग शिविर का आयोजन घेउरा पंचायत में प्रस्तावित था, लेकिन मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए स्थल बदलकर बभंडीह खेल मैदान कर दिया गया है. इस शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां आम लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने का प्रयास किया जाएगा.

मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का यह पहला औरंगाबाद दौरा माना जा रहा है. ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है. प्रशासन को बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को विशेष रूप से मजबूत किया जा रहा है.

Also Read : जिले के प्रमुख सूर्य मंदिर देव में आरती अहले सुबह

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन