हर्षोल्लास के साथ की गयी ज्ञान और बुद्धि के देवता चित्रगुप्त की पूजा
Published by :SUJIT KUMAR
Published at :23 Oct 2025 8:22 PM (IST)
विज्ञापन

AURANGABAD NEWS.औरंगाबाद शहर के कर्मा रोड स्थित चित्रगुप्त सभागार सह लोकनायक जयप्रकाश नारायण सांस्कृतिक भवन समेत पूरे जिले में गुरुवार को ज्ञान और बुद्धि के देवता श्रीश्री चित्रगुप्त की पूजा हर्षोल्लास के साथ की गयी.
विज्ञापन
औरंगाबाद शहर.
औरंगाबाद शहर के कर्मा रोड स्थित चित्रगुप्त सभागार सह लोकनायक जयप्रकाश नारायण सांस्कृतिक भवन समेत पूरे जिले में गुरुवार को ज्ञान और बुद्धि के देवता श्रीश्री चित्रगुप्त की पूजा हर्षोल्लास के साथ की गयी. सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूरे विधि – विधान से भगवान चित्रगुप्त की पूजा – अर्चना की गयी. कायस्थ परिवार समेत समाज के अन्य वर्गों के लोगों ने पूजन के क्रम में अपना सालभर का ब्योरा लिखकर भगवान को समर्पित किया . इस महोत्सव का आयोजन जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) औरंगाबाद ने किया. अध्यक्ष कमल किशोर ने बताया कि चित्रगुप्त पूजा की शुरुआत गुरुवार को सुबह 11 बजे से हुई. इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया. संध्या में महाआरती, महाप्रसाद और सामूहिक प्रीतिभोज का कार्यक्रम किया गया. अजय श्रीवास्तव , अजय वर्मा, इं बीके श्रीवास्तव , डॉ अनिल कुमार सिन्हा, डॉ शीला वर्मा, श्रीराम अम्बष्ट, महेंद्र प्रसाद , मधुसूदन प्रसाद सिन्हा, राजू रंजन सिन्हा, राजेश सिन्हा, सूर्यकांत, दीपक बलजोरी, सुनील सिन्हा, गणेश प्रसाद लाल बाबू , अमीत कुमार , संजय सिन्हा, अभय सिन्हा आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




