ePaper

बच्चों की निर्मित खाद्य सामग्रियों की लगायी गयी प्रदर्शनी

Updated at : 18 Oct 2025 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों की निर्मित खाद्य सामग्रियों की लगायी गयी प्रदर्शनी

AURANGABAD NEWS.बारुण प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय जगदीशपुर के प्रांगण में पांच दिवसीय दिवाली पर्व के निमित बच्चों ने बाल मेला का आयोजन किया. मेला में बच्चों की ओर से निर्मित खाद्य सामग्रियों की प्रदर्शनी लगायी गयी.

विज्ञापन

उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय जगदीशपुर में बाल मेला का आयोजन प्रतिनिधि, औरंगाबाद ग्रामीण. बारुण प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय जगदीशपुर के प्रांगण में पांच दिवसीय दिवाली पर्व के निमित बच्चों ने बाल मेला का आयोजन किया. मेला में बच्चों की ओर से निर्मित खाद्य सामग्रियों की प्रदर्शनी लगायी गयी. इसकी संकुल के अधीन शिक्षकों व ग्रामीणों ने काफी सराहना की. प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार ने कहा कि इसके माध्यम से बच्चों में कौतूहल का विकास होता है. उनके सामाजिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक गतिविधि विशेष रूप से क्रियान्वित होकर समाज में नवीन संचेतना को पुष्पित करते हैं. सामाजिक रूप से बच्चे कैसे विकसित हो इसका अन्वेषणात्मक रूप से विस्तृत गतिविधि का पता चलता है. कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में आशुतोष कुमार, प्रेमचंद कुमार, शिवध्यान कुमार, विकास कुमार, अनीश कुमार, अनूप कुमार, सिंपी कुमारी, चिंता देवी, प्रीति रानी, उषा किरण, श्वेता कुमारी, अनिल कुमार, उज्जवल कुमार आदि की भूमिका रही. बाल मेला में विभा कुमारी, निशा कुमारी, प्रियंका कुमारी, प्रिया कुमारी, मधु कुमारी, खुशी कुमारी, संदीप कुमार, सचिन कुमार, शिवानी कुमारी आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन