नवविवाहिता के साथ देवर ने किया दुष्कर्म, पति को बताया नपुंसक

शनिवार को नवविवाहिता का सदर अस्पताल में मेडिकल भी कराया गया, लेकिन हड्डी के डॉक्टर न होने के कारण उसे मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया
औरंगाबाद ग्रामीण. हसपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव से अजीबो गरीब मामला सामने आया है. एक देवर ने अपनी भाभी के साथ अभद्र व्यवहार कर रिश्ते को शर्मशार किया है. वैसे महिला ने पति पर नपुंसक होने का आरोप लगाते हुए देवर के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने की शिकायत थाना में आवेदन देकर की है. वैसे नवविवाहिता का मायका पटना जिले के एक गांव में हैं. शनिवार को नवविवाहिता का सदर अस्पताल में मेडिकल भी कराया गया, लेकिन हड्डी के डॉक्टर न होने के कारण उसे मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया. नवविवाहिता द्वारा हसपुरा थाना में दिये आवेदन में उल्लेख किया गया है कि 20 अप्रैल 2025 को उसका विवाह संपन्न हुआ था. 21 अप्रैल 2025 को वह ससुराल आयी. इसके बाद रात में उसके पति ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा, लेकिन वह थके होने के कारण मना कर दी. इसके बाद दूसरे दिन भी पति ने उसी तरह की हरकत की. दोनों पति-पत्नी एक ही कमरे में अलग सोया करते थे. तीसरे दिन जब रात में वह अपने कमरे में थी, तो उसका मंझला देवर उसके साथ गंदी नियत से गलत हरकत करने की कोशिश की. तभी छोटे देवर ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. विरोध करने पर पता चला कि उसका पति नपुंसक है. इसके बाद नवविवाहिता ने घटना की सारी जानकारी मायके वालों को दी. इसके बाद नवविवाहिता हसपुरा थाने में आवेदन लेकर पहुंची और पति को नपुंसक बताते हुए देवर पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया और थानाध्यक्ष से कार्रवाई की गुहार लगायी. हसपुरा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि एक नवविवाहिता द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है. आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. नवविवाहिता ने आवेदन में अपने पति को नपुंसक बताया है और देवर पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




