औरंगाबाद की बेटी निधि पांडेय ने पहले ही प्रयास में पास की 70वीं BPSC, बनीं RDO, गांव में हुआ भव्य स्वागत

BPSC में सफलता के बाद निधि पांडेय का स्वागत करते ग्रामीण. फोटो – प्रभात खबर
BPSC Success Story : औरंगाबाद के नवीनगर प्रखंड की रहने वाली निधि पांडेय ने 70वीं BPSC परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर ग्रामीण विकास पदाधिकारी (RDO) का पद प्राप्त किया है. गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया.
BPSC Success Story : औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत माली थाना क्षेत्र के सिमरी धमनी पंचायत स्थित पांडेय कर्मा गांव की बेटी निधि पांडेय ने 70वीं बीपीएससी (BPSC) परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है. निधि का चयन ग्रामीण विकास पदाधिकारी (RDO) पद के लिए हुआ है. वह गांव के ही निवासी विनोद पांडेय की पुत्री हैं. सफलता हासिल करने के बाद जब वे अपने गांव पहुंचीं, तो ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया.
गांव में खुशी का माहौल
निधि की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है, वहीं उनकी इस सफलता को लेकर ग्रामीणों में गर्व की भावना देखी जा रही है.
Aurangabad BPSC Success Story : सीमित संसाधनों के बीच कठिन परिश्रम
निधि पांडेय ने सीमित संसाधनों के बीच रहकर भी कठिन परिश्रम और सच्ची लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है, जो आज के अन्य युवाओं के लिए बेहद प्रेरणादायक है. उनकी इस सफलता पर सिमरी धमनी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह ने पांडेय कर्मा गांव पहुंचकर निधि पांडेय को फूल-माला पहनाई और अंगवस्त्र देकर विशेष रूप से सम्मानित किया.
क्षेत्र के युवाओं के लिए बनीं मिसाल
पैक्स अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि निधि की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए एक बड़ी मिसाल है और इससे अन्य छात्र-छात्राओं को भी जीवन में आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिलेगी. इधर, ग्रामीणों और परिजनों ने भी इस बड़ी उपलब्धि पर गहरी खुशी जताते हुए कहा कि निधि ने पूरे पंचायत ही नहीं, बल्कि जिले का नाम भी रोशन किया है. इस सम्मान समारोह के मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर निधि के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
Also Read : औरंगाबाद में किसान की बेटी निधि कुमारी ने पहले ही प्रयास में पास की BPSC परीक्षा, नौकरी छोड़ पूरा किया सपना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










