अज्ञात हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

Updated:
विज्ञापन
अज्ञात हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

घायल की पहचान बारुण थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी ललन यादव के पुत्र अभिषेक यादव के रूप में की गयी है

विज्ञापन

रफीगंज.

रफीगंज-शिवगंज पथ के काशी बिगहा मोड़ के समीप गुरुवार की रात अज्ञात हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान बारुण थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी ललन यादव के पुत्र अभिषेक यादव के रूप में की गयी है. स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना किया. घटना की जानकारी मिलते ही 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए हॉस्पिटल से एंबुलेंस बुलाकर रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. घायल की स्थिति गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि घायल का एक पैर काफी जख्मी हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन