औरंगाबाद में आम तोड़ने पेड़ पर चढ़ा था युवक, गिरने से दर्दनाक मौत

Updated at : 20 May 2025 5:07 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar news

सोशल मीडिया

Bihar News: औरंगाबाद के खड़गपुर गांव में उस वक्त अफरा तफरी मच गयी, जब एक युवक आम के पेड़ से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों के बीच हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

Bihar News: औरंगाबाद से दुखद खबर आ रही है. बिहार-झारखंड बॉर्डर पर स्थित अंबा-कुटुंबा के सीमावर्ती हरिहरगंज थाना क्षेत्र के खड़गपुर गांव में पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा एक 35 वर्षीय युवक अचानक गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. मृत युवक की पहचान उक्त गांव निवासी कामाख्या सिंह के पुत्र धीरज कुमार सिंह के रूप में हुई है. घटना मंगलवार की दोपहर की है.

पेड़ से गिरने पर मौत

परिजनों ने बताया कि मंगलवार की दोपहर पूरा परिवार अपने घर से बगीचे में आम तोड़ने गया था. धीरज पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था और उसका पूरा परिवार पेड़ के नीचे आम को एक जगह पर इकट्ठा कर रहा था. आम तोड़ते समय धीरज का किसी तरह पैर फिसल गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर पेड़ से नीचे गिर गया. घटना के बाद परिजनों के बीच हड़कंप की स्थिति बन गयी.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

परिजनों ने आनन-फानन में धीरज को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हरिहरगंज पहुंचाया गया, वहां से डॉक्टरों ने सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया. सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने धीरज का नब्ज टटोलते ही उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया. अस्पताल में मौजूद लोगों ने किसी तरह रोते-बिलखते परिजनों को समझा-बूझाकर शांत कराया. इधर, धीरज का शव गांव में पहुंचते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया.

Also Read: मुजफ्फरपुर और दरभंगा से दिल्ली के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, राजधानी जाने के लिए मिल रहा कंफर्म टिकट

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन