औरंगाबाद में 75 लाख से ज्यादा की लूट, सोने के कंगन, हार, अंगूठी के साथ नगद भी ले उड़े चोर

Published by :Preeti Dayal
Published at :25 Apr 2026 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Crime Robbery over 75 lakh rupees

घटनास्थल की तस्वीर

Bihar Crime: बिहार के औरंगाबाद जिले में शुक्रवार की रात चोरों ने 75 लाख से ज्यादा की चोरी की. चोर घर से सोने के कंगन, हार, अंगूठी के साथ-साथ नगद भी ले उड़े. मामला दाउदनगर थाना इलाके का है. फिलहाल, पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है.

विज्ञापन

Bihar Crime: बिहार के औरंगाबाद जिले में चोरों ने शुक्रवार की रात जमकर आतंक मचाया. जिले के दाउदनगर थाना इलाके के दाउदनगर-औरंगाबाद रोड में भखरुआं तिवारी मुहल्ला में एक बंद घर में भीषण चोरी की घटना घटी है. श्रीनाथ तिवारी के घर से अज्ञात चोरों ने लगभग 75 लाख के सोना-चांदी के जेवरात और एक लाख रुपए नगद चुरा लिए.

कहां हुई चोरी की घटना?

जानकारी के मुताबिक, जिस घर में चोरी की घटना घटी है, वह दाउदनगर-औरंगाबाद रोड पर अरविंद हॉस्पिटल के सामने सड़क से लगभग 100 फीट दूर है. घटना की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार की देर रात स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन भी किया.

चोरी के वक्त कहां थे घर के मालिक

मिली जानकारी के अनुसार, घर के मालिक अपनी पत्नी के साथ रांची में थे. घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए घर के मालिक के भाई दशरथ तिवारी की ओर से दाउदनगर थाना में आवेदन दिया गया है. आवेदन में कहा गया है कि सोने के दो चेन और दो हार, चार सोने का कंगन, चार सोने की अंगूठी, चार सोने का झुमका, दो सोने का नथिया-मांगटिका (सभी मिलाकर करीब 500 ग्राम सोना होगा) की चोरी हुई, जिसकी कीमत लगभग 75 लाख रुपए होगी.

घटना के बारे में पुलिस ने क्या कहा?

इसके अलावा एक लाख रुपए नगद भी चुरा लिए गए. घर में रखे गोदरेज, बक्सा, अलमारी और बैग सभी को ढूंढ कर चोरों ने सोने-चांदी के सारे जेवरात चुरा लिए. इतना ही नहीं, चोरों ने तोड़फोड़ भी किया है. घटना के बारे में अपर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है.

(औरंगाबाद से ओम प्रकाश की रिपोर्ट)

Also Read: अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम, 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवा के साथ गरजेंगे बादल

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन