बिहार में बेकाबू कार ने भाई-बहन सहित चार लोगों को रौंदा, एक की मौत, तीन की स्थिति गंभीर

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 16 Jul 2025 8:27 PM

विज्ञापन

अस्पताल में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

Bihar Accident News: बिहार के औरंगाबाद में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पैदल जा रहे भाई-बहन सहित चार लोगों को रौंद दिया. जिसमें एक की मौत हो गई. वहीं तीन लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

विज्ञापन

Bihar Accident News: बिहार के औरंगाबाद जिले के अंबा-नवीनगर मुख्य पथ स्थित कुटुंबा थाना मोड़ पर एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पैदल जा रहे भाई-बहन सहित चार लोगों को रौंद दिया. इसके बाद कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. इस घटना में मौके पर ही एक 12 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं उसकी बहन सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

मृतक की हुई पहचान

मृतक की पहचान कुटुंबा थाना मोड़ निवासी सुरेंद्र राम के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है. वही जो घायल है उसमें मृतक विकास की 10 वर्षीय बहन संध्या कुमारी, जीविका कर्मी 40 वर्षीय ओम प्रकाश कुमार सिंह की पत्नी माला सिंह व चनहट टोले कोइरी बिगहा निवासी अरुण कुमार मेहता की पत्नी शोभा कुमारी शामिल है.

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार

मृतक के परिजनों ने बताया कि वह अपनी बहन संध्या के साथ किसी काम से अपने घर से बाहर निकला था. जीविका में काम करने वाली माला सिंह और शोभा पैदल अपने घर जा रही थी. इसी दौरान एक अनियंत्रित कार ने चारों को रौंद दिया. इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. इस घटना में घटनास्थल पर ही विकास की मौत हो गई. वही उसकी बहन सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

डॉक्टर ने रेफर किया सदर अस्पताल

घटना के बाद परिजनों ने सभी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल कुटुंबा पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इधर सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने विकास का नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया.

घटनास्थल पर ग्रामीणों की इकट्ठा हुई भीड़

घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई. हालांकि चालक भागने की फिराक में था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर कुटुंबा थाना की पुलिस को सौंप दिया. कुटुंबा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना में किशोर की मौत हुई है. वही उसकी बहन सहित तीन लोग घायल हुए हैं. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: बिहार में 4000 युवाओं को मिला जॉब ऑफर, पटना की बेटी को मिला 12 लाख का पैकेज

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन