Bihar News: औरंगाबाद में बच्चों को स्कूल भेज महिला ने की आत्महत्या, दिल्ली में जॉब कर रहे पति से हुई थी अनबन

सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: औरंगाबाद में एक महिला ने आत्महत्या कर ली. अपने बच्चों को स्कूल पहुंचाने के बाद महिला ने किराए के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Bihar News: औरंगाबाद में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान पटना जिले के बद्दोपुर निवासी मंटू कुमार सिंह की पत्नी रानी कुमारी के रूप में हुई है. मृतका का पति दिल्ली के एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है. उधार के पैसे को लेकर पति-पत्नी में फोन पर बहस हुई थी. जिसके बाद पत्नी ने किराए के कमरे में खुदकुशी कर ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पति दिल्ली में करता है जॉब, बच्चों की पढ़ाई के लिए किराए का कमरा लेकर रहती थी पत्नी
शहर के जय मां कॉलोनी मुहल्ला में 35 वर्षीय रानी कुमारी ने आत्महत्या कर ली. जिसका मायका रफीगंज प्रखंड के बलवंत बिगहा गांव में है. सोमवार की सुबह की यह घटना बतायी जा रही है. सदर अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम कराने पहुंचे मृतका के परिजनों ने बताया कि महिला का पति मंटू कुमार सिंह दिल्ली के एक निजी कंपनी में जॉब करता है. पिछले ढाई वर्षो से उसकी पत्नन रानी देवी औरंगाबाद शहर के जय मां कॉलोनी मुहल्ले में किराए पर रूम लेकर रहती थी. उसे एक बेटा व एक बेटी है. दोनों बच्चों को पढ़ाने के लिए ही वह औरंगाबाद शहर में रहती थी.
ALSO READ: बिहार के लिए क्यों खास है एशिया कप 2025 का आयोजन? इस तरह से बड़ा फायदा होने की उम्मीद…
बच्चों को स्कूल पहुंचाया, लौटकर आयी और कर ली खुदकुशी
परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह अपने बच्चों को तैयार करके उसने स्कूल पहुंचाया. उसके बाद अपने रूम पर लौटकर उसने दरवाजा बंद कर लिया और पंखे से दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जब काफी देर तक वह अपने रूम से बाहर नहीं निकली तो बगल के रूम वाले किराएदार ने खिड़की से देखा. कमरे में रानी फंसे से झूलती हुई दिखाई दी. इसके बाद शोरगुल मचाया. शोरगुल की आवाज सुनकर आसपास के लोग व मकान मालिक पहुंचे और किसी तरह उसे फंदे से नीचे उतारा. महिला को जिंदा समझकर इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां के डॉक्टरों ने नब्ज टटोलते ही उसे मृत बता दिया.
उधार के पैसे को लेकर हुआ था पति से विवाद
घटना की सूचना मृतका के मायके वालों को दी गयी. सूचना पर मायकेवाले सदर अस्पताल पहुंचे. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व पैसों को लेकर महिला का उसके पति से फोन पर विवाद हुआ था. मुनक्के के ही किसी दुकान से महिला उधार सामान लेकर खर्च चलाती थी. जब दुकानदार ने महिला से उधार के पैसे मांगे तो उसने अपने पति से पैसा मांगा. इसी बात को लेकर पति से उसका विवाद हो गया. महिला ने अपने पति से विवाद की जानकारी आसपास के किराएदारों को भी दी थी. हालांकि घटना के पीछे का कारण क्या है. यह स्पष्ट नहीं है.
हत्या है या आत्महत्या, पुलिस करेगी जांच
मृतका के मायके वालों का कहना है कि आत्महत्या है या इसकी हत्या की गई है, यह स्पष्ट नहीं है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा. घटना की सूचना नगर थाना की पुलिस को दी गई. सूचना पर नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई. इधर घटना की सूचना मृतका का पति व उसके मायकेवालों को दे दी गयी है.
बोले थानाध्यक्ष…
नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एक महिला के मौत होने की सूचना मिली है. जांच पड़ताल के लिए पुलिस की टीम को भेजा गया है. शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का पूरी तरह खुलासा हो पाएगा.
(औरंगाबाद से मनीष राज सिंघम की रिपोर्ट)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ThakurShaktilochan Sandilya
डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




