औरंगाबाद के बालीगांव को 9 जुलाई को पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण करते अधिकारी

Aurangabad News: औरंगाबाद कार्यालय रफीगंज प्रखंड के बालीगांव में नौ जुलाई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं.कार्यक्रम को ऐतिहासिक

विज्ञापन

Aurangabad News: औरंगाबाद कार्यालय रफीगंज प्रखंड के बालीगांव में नौ जुलाई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं. कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए एनडीए के जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और जिला प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ जुटे हुए हैं. आयोजन स्थल पर प्रतिदिन तैयारियों की समीक्षा की जा रही है तथा विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है.कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह और ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र लगातार कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

लगातार हो रहा स्थल निरीक्षण और समीक्षा

दोनों जनप्रतिनिधि स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं. इसके अलावा एनडीए के कई विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व विधान पार्षद और अन्य वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में दो से ढाई लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है. बड़ी संख्या में लोगों की संभावित मौजूदगी को देखते हुए पंडाल, मंच, बैठक व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, पार्किंग तथा आवागमन की विशेष व्यवस्था की जा रही है.

जगदेव प्रसाद की प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम

ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा समाजवादी नेता जगदेव प्रसाद की प्रतिमा का अनावरण किए जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है. इसे लेकर क्षेत्र के लोगों और एनडीए कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. उधर, जिला प्रशासन भी आयोजन को लेकर पूरी तरह सतर्क है.जिलाधिकारी के निर्देश पर विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों की टीम प्रतिदिन कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर रही है.

सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां सख्त

सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, विधि-व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन, बिजली आपूर्ति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा की जा रही है. प्रशासनिक अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया गया है ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके. आयोजन को लेकर पूरे इलाके में राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं.

ALSO READ: औरंगाबाद में मक्के की फसल ने बदली किसानों की तकदीर, खेतों में लहलहाती फसल से बढ़ी उम्मीद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन