औरंगाबाद में सड़क हादसा, रफीगंज में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

परिजन
औरंगाबाद के रफीगंज में सोमवार रात बलार मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई. दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें मगध मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड अंतर्गत कासमा थाना क्षेत्र के बलार मोड़ ईदगाह के पास सोमवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
एक युवक की मौत, दो घायलों को किया गया रेफर
मृतक की पहचान बटुरी गांव निवासी 30 वर्षीय मो. तौफीक आलम के रूप में हुई है. वहीं घायलों की पहचान गया जिले के आमस निवासी संदीप कुमार और बटुरी गांव निवासी मो. मंसूर के रूप में की गई है. दोनों घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हादसे की सूचना मिलते ही कासमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज पहुंचाया. वहां चिकित्सक डॉ. लालजी यादव ने जांच के बाद मो. तौफीक आलम को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी.
क्षेत्र में शोक का माहौल
दर्दनाक सड़क हादसे के बाद बटुरी गांव और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










