नक्सलियों की बड़ी साजिश फेल, औरंगाबाद में पहाड़ के नीचे दबा मिला करबाइन और विस्फोटकों का जखीरा

Published by :Paritosh Shahi
Published at :20 Apr 2026 4:39 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Police CRPF Action in Aurangabad

औरंगाबाद में पहाड़ के नीचे दबा मिला करबाइन और विस्फोटकों का जखीरा

Aurangabad: औरंगाबाद में पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत ऑपरेशन चलाकर पहाड़ी इलाके से आईईडी, डेटोनेटर और कार्बाइन बरामद किए. नक्सलियों द्वारा छिपाए गए इन हथियारों को सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए रखा गया था.

विज्ञापन

Aurangabad: बिहार के औरंगाबाद जिले में नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया. पुलिस अधीक्षक (SP) अंबरीश राहुल के निर्देश पर आजन थाना की टीम ने इलाके के दक्षिणी हिस्से में छापेमारी की. इस अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. बड़ा कियारी पहाड़ पर तलाशी के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए कई खतरनाक हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं.

एसएचओ राहुल कुमार ने क्या जानकारी दी

एसएचओ राहुल कुमार ने बताया कि खोज अभियान के दौरान 2.5 किलोग्राम का एक दबाव आईईडी, 37 डेटोनेटर और एक देशी कार्बाइन बरामद की गई है. ये सभी सामान पहाड़ी इलाके में छिपाकर रखे गए थे.

उन्होंने बताया कि बरामद डेटोनेटर को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि इन हथियारों को नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से छिपाया था.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

जारी रहेगा नक्सल विरोधी अभियान

पुलिस लगातार इलाके में शांति बनाए रखने और लोगों के बीच डर खत्म करने के लिए नक्सल विरोधी अभियान चला रही है. इस तरह की कार्रवाई से नक्सल गतिविधियों पर काफी हद तक रोक लगी है.

इस अभियान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जिला पुलिस बल के जवानों ने मिलकर काम किया. थाना के उप निरीक्षक माघव सिंह भी टीम के साथ मौजूद रहे. पुलिस ने कहा कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे, ताकि इलाके में पूरी तरह शांति और सुरक्षा का माहौल बना रहे.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 23 महीने के मासूम की गर्दन पर चाकू रख की डकैती, मां ने डरकर दे दी अलमारी की चाबियां

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन