Aurangabad News: कट्टा व कारतूस के साथ शातिर गिरफ्तार

Aurangabad News: थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ पहले ही प्राथमिकी दर्ज हुई थी
नवीनगर. नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के बेनी बिगहा गांव निवासी हरेंद्र सिंह उर्फ उदय यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक कट्टा और कारतूस भी बरामद किया गया है. थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ पहले ही प्राथमिकी दर्ज हुई थी. वह भागा फिर रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर पीएसआइ अमरेश दास की टीम ने छापेमारी कर उसके घर से एक कट्टा और दो कारतूस के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में आगे की कार्रवाई की गयी. बरामद हथियार की जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अमित कुमार सिंह
अमित कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 12 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बेलदौर (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










