औरंगाबाद में आज लू का अलर्ट: पारा पहुंचेगा 39 डिग्री, तेज धूप के साथ सतायेगी उमस
AURANGABAD NEWS : औरंगाबाद : जिले में सोमवार को भीषण गर्मी का असर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार दिन के समय लू चलने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है.
AURANGABAD NEWS : औरंगाबाद : जिले में सोमवार को भीषण गर्मी का असर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार दिन के समय लू चलने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है.मौसम वैज्ञानिक डॉ अनूप चौबे ने बताया कि दिनभर तेज धूप रहेगी और उमस का स्तर भी अधिक रहेगा. हवा की गति करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है.मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है.
मौसम का पूर्वानुमान
अधिकतम तापमान: 39 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 28 डिग्री सेल्सियस
मौसम: दोपहर में लू चलने की संभावना
हवा की गति: 15 किमी प्रति घंटा
आर्द्रता: 45 प्रतिशत से 64 प्रतिशत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









