औरंगाबाद में ठनका ने बुझा दिया घर का इकलौता चिराग, माता-पिता और तीनों बहनों का बुराहाल, पसरा मातम

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 24 Jun 2025 4:05 PM

विज्ञापन

रोते-बिलखते परिजन

Aurangabad News: मौत की खबर सुनते ही परिजन शव से लिपटकर चीत्कार उठे. परिजनों की चीत्कार से सदर अस्पताल का कोना-कोना दहल उठा. अमर घर का इकलौता चिराग था. उसकी तीन बहनें हैं. तीन बहनों में एक बहन की शादी हो गई है और दो बहनों की शादी करनी है. कुछ दिनों से पिता की तबीयत खराब चलने से के कारण घर की पूरी जिम्मेवारी अमर के कंधे पर ही थी.

विज्ञापन

Aurangabad News: औरंगाबाद जिला के कुटुंबा प्रखंड के अंबा थाना क्षेत्र के अतरौली बन गांव में बधार में धान का बिचड़ा देखने गए एक 18 वर्षीय युवक की बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई. मृतक की पहचान दिलीप सिंह के पुत्र अमर कुमार के रूप में हुई है.

पिता की तबियत खराब चल रही थी

मंगलवार के दोपहर ढाई बजे सदर अस्पताल में परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों से अमर के पिता की तबीयत खराब चल रहा है. सोमवार को अमर के पिता दिलीप सिंह औरंगाबाद शहर के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके साथ उनकी पत्नी भी अस्पताल में ही है. अमर घर पर अकेला था. सोमवार को ही उसने धान का बिचड़ा बोया था. जब मंगलवार की दोपहर अचानक तेज बारिश होने लगी तो वह बधार स्थित खेत में बोए गए धान के बिचड़े को देखने गया की बारिश के दौरान तेज पानी के बहाव में बिचड़ा बह गया या बच रहा है.

जैसे ही वह खेत पर पहुंचा तभी तेज गर्जन हुआ और अचानक वज्रपात गिरा, जिसकी चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. आसपास खेतों में काम कर रहे जब अन्य किसानों की नजर अमर पर पड़ी तो शोरगुल मचाया. शोरगुल की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण पहुंचे और उसे जिंदा समझकर आनन-फानन में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल कुटुंबा पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने अमर का नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

गांव में मातम पसरा

अंबा थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया की वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक की मौत हुई है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. इधर सदर अस्पताल के कर्मियों ने घटना की सूचना नगर थाना की पुलिस को दी. सूचना पर नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर परिजनों से जरूरी पूछताछ के उपरांत पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई.

इसके बाद दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है. घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 9400000 परिवारों के बैंक अकाउंट में आएंगे 2-2 लाख! जानिए कौन-कौन होंगे इसके हकदार

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन