बैरांव स्कूल में लगा पोषण मेला, विद्यार्थियों को संतुलित आहार का बताया महत्व

Author Ambuj kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल स्कूली बच्चे

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Aurangabad News : उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरांव में आयोजित पोषण मेले में विद्यार्थियों को संतुलित और पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गई. शिक्षकों ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए स्वस्थ खानपान अपनाने की सलाह दी.

विज्ञापन

Aurangabad News : कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरांव में सोमवार को पोषण मेले का आयोजन किया गया. प्रधानाध्यापक विनय कुमार गुप्ता के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई. कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सुनीता कुमारी ने किया.

विज्ञापन

संतुलित पोषण से होता है बच्चों का सर्वांगीण विकास

प्रधानाध्यापक विनय कुमार गुप्ता ने कहा कि बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए संतुलित पोषण अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने बताया कि दैनिक भोजन में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन, खनिज तत्व और पर्याप्त मात्रा में पानी का समावेश होना चाहिए. उन्होंने कहा कि कार्बोहाइड्रेट शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है, जबकि प्रोटीन मांसपेशियों, हड्डियों और ऊतकों के निर्माण एवं मरम्मत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. वहीं विटामिन और खनिज तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ शरीर के विभिन्न अंगों के सुचारु संचालन में भी सहायक होते हैं.

स्वस्थ खानपान अपनाने की दी सलाह

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को प्रत्येक भोजन में अनाज के साथ दाल या अन्य प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थ शामिल करने की सलाह दी गई. साथ ही नियमित रूप से हरी पत्तेदार सब्जियां, मौसमी फल, दूध एवं दुग्ध उत्पादों का सेवन करने और तैलीय व तले हुए खाद्य पदार्थों का सीमित मात्रा में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया.

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

पोषण मेले के माध्यम से छात्र-छात्राओं को संतुलित आहार अपनाकर स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया. शिक्षकों ने कहा कि सही खानपान से न केवल शारीरिक विकास बेहतर होता है, बल्कि पढ़ाई और मानसिक क्षमता पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. इस अवसर पर शिक्षक बसंत नारायण ज्योति, सांसद कुमार राम, प्रशांत कुमार तिवारी, यतीश पाठक, प्रीति ऊषा, अतुल अनुराग, सुनीता कुमारी (द्वितीय) सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे.

Also Read : औरंगाबाद में 12 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा माले का नगर परिषद कार्यालय पर प्रदर्शन, होल्डिंग टैक्स वापस लेने की उठाई मांग



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन