औरंगाबाद: नवीनगर को मिलेगी बाइपास रोड की सौगात, विधायक चेतन आनंद ने रखा प्रस्ताव
विधायक चेतन आनंद
नबीनगर शहर में ट्रैफिक जाम की बढ़ती समस्या को देखते हुए विधायक चेतन आनंद ने एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा है। शहर के बाहर से होकर गुजरने वाली एक नई बाइपास सड़क के निर्माण की योजना है।
Aurangabad News : शहर में बढ़ते यातायात दबाव और जाम की समस्या को देखते हुए नवीनगर को जल्द ही बाइपास रोड की सौगात मिलने की उम्मीद है. नवीनगर विधायक चेतन आनंद ने शहर के बाहर से बाइपास सड़क निर्माण का प्रस्ताव रखा है. प्रस्तावित सड़क के निर्माण से शहर के मुख्य इलाकों में वाहनों का दबाव कम होने के साथ लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है.
ब्लॉक से रेलवे स्टेशन तक जोड़ने का प्रस्ताव
प्रस्ताव के अनुसार बाइपास सड़क को नवीनगर ब्लॉक से कुशा कैनाल होते हुए उत्तर कोयल नहर, बारा फॉल के रास्ते नवीनगर रेलवे स्टेशन से जोड़ने की योजना है. यह सड़क शहर के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में विकसित हो सकती है.
भारी वाहनों का दबाव होगा कम
बाइपास सड़क बनने से शहर के अंदर से गुजरने वाले भारी वाहनों और दूसरे वाहनों का दबाव कम होने की संभावना है. इससे मुख्य बाजार और प्रमुख सड़कों पर जाम की समस्या कम होगी तथा लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी.
शहर के विस्तार को भी मिलेगा फायदा
विधायक चेतन आनंद के इस प्रस्ताव को नवीनगर के भविष्य के विस्तार और विकास से जोड़कर देखा जा रहा है. बाइपास के निर्माण से शहर के बाहर के क्षेत्रों में भी विकास की संभावनाएं बढ़ सकती हैं. साथ ही व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलने और नये इलाकों के विकसित होने की उम्मीद है.
औरंगाबाद से धीरज झा की रिपोर्ट
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए