Aurangabad News: औरंगाबाद में दाह संस्कार के बाद सोन नदी में नहा रहे दो किशोर डूबे, मचा हाहाकार, तलाश जारी

Updated:
विज्ञापन
Aurangabad News: औरंगाबाद में दाह संस्कार के बाद सोन नदी में नहा रहे दो किशोर डूबे, मचा हाहाकार, तलाश जारी

Aurangabad News: बिहार के औरंगाबाद में दो युवक सों नदी में डूब गए. स्थानीय लोगों के मुताबिक चाची के निधन के बाद दोनों दाह-संस्कार करने गए थे. लौटते वक्त सोन नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए.

विज्ञापन

Aurangabad News: औरंगाबाद जिला के दाउदनगर थाना क्षेत्र के काली स्थान घाट की ओर सोन नदी में नहाने के दौरान दो किशोर अचानक गहरे पानी में समा गए. एक किशोर का शव बरामद कर लिया गया है,जबकि दूसरे की तलाश जारी है. 16 वर्षीय रवि कुमार का शव नदी से निकाल लिया गया है ,जबकि 17 वर्षीय पवन कुमार की तलाश की जा रही है.

सोन नदी के गहरे पानी में चले गए

दोंनो बच्चे वार्ड संख्या सात के पार्षद राजू राम के परिवार से हैं.प्राप्त जानकारी के अनुसार,कादरी स्कूल रोड निवासी पार्षद राजू राम की चाची का निधन हो गया था.दाह-संस्कार के लिए ये लोग सोन नदी काली घाट पर गए थे. दोनों किशोर नहाने के दौरान सोन नदी के गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. उन्हें बचाने के लिए जितेंद्र राम और शंकर कुमार ने भी नदी में छलांग लगा दी. लेकिन, ये भी डूबने लगे.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 4 जिलों में अगले 48 घंटे होगी भयंकर बारिश, 15 जिलों में IMD का अलर्ट, ठनका और आंधी-तूफान की भी चेतवानी

बुलाया गया गोताखोर

वहां पर मौजूद विनय पासवान ने साहस दिखाते हुए नदी में छलांग लगा दिया और समय रहते जितेंद्र राम और शंकर कुमार को बाहर निकाल लिया गया, परंतु रवि और पवन को नहीं निकाला जा सका. घटना के सूचना मिलने के बाद पुलिस के डायल 112 की टीम और दाउदनगर सीओ शैलेंद्र कुमार यादव घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. संवाद भेजे जाने तक सोन नदी में डूबे एक और किशोर की तलाश की जा रही थी. गोताखोर को बुलाया गया था.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: लालू परिवार पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, जीतन राम मांझी ने एक साथ राजद चीफ- तेजस्वी और मीसा को लपेटा

विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन