Lalu Yadav: लालू परिवार पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, जीतन राम मांझी ने एक साथ राजद चीफ- तेजस्वी और मीसा को लपेटा
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 22 Jun 2025 2:32 PM
Lalu Yadav- Jitan Ram Manjhi: बिहार में राजनितिक तापमान धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है. नेता विपक्ष तेजस्वी यादव के जमाई आयोग वाले आरोप पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पलटवार करते हुए उनको नालायक बेटा और मीसा भारती के पति शैलेश पर भी निशाना साधा है. आइये जानते हैं बिहार के पूर्व सीएम मांझी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में क्या लिखा?
Lalu Yadav- Jitan Ram Manjhi: बिहार विधानसभा चुनाव में कुछ महीने का वक्त बाकी है. इससे पहले सियासी बयानबाजी का दौर भी तेज है. सत्ता पक्ष और विपक्ष जमकर एक दूसरे पर हमलावर हैं. रोज प्रेस कांफ्रेस और पोस्टर के जरीय निशाना साधा जा रहा है. कुछ रोज पहले ही तेजस्वी यादव ने बिहार में कुछ आयोगों में नियुक्तियों को लेकर ‘दामाद आयोग’ कहकर एनडीए सरकार पर सवाल किया था. अब हम पार्टी प्रमुख जीतन राम मांझी ने इस पर राजद को जवाब दिया है. मांझी ने आयोगों में दामादों को जगह दिए जाने को लेकर ट्वीट कर कहा कि बेटे और दामाद दो तरह के होतें है.

मांझी ने एक ट्विट में पूरे परिवार को लपेट दिया
बिहार के पूर्व सीएम ने X पर लिखा, “बेटे और दामाद दो तरह के होतें है. एक लायक, दूसरा नालायक. लायक बेटा अपने दम पर UNICEF में नौकरी करते हुए पढ़ाई करता है, UGC(NET) पास करके पीएचडी करता है फिर BPSC द्वारा आयोजित परीक्षा पास करके विश्वविद्यालय में शिक्षक बन जाता है. नालायक बेटा 10वीं पास भी नहीं कर पाता, पिता की कृपा से क्रिकेट खेलता है और जब वहां भी फेल कर जाता है तो वही पिता उस नालायक बेटे को राजनीति में उतार देतें हैं और जबरदस्ती उसे दल की कमान सौंप देतें हैं.”
उन्होंने इसी पोस्ट में आगे लिखा, “वैसे ही लायक दामाद अपने समाज का पहला इंजीनियर होता है और कई चुनाव लड़ने, समाजिक कार्य करने के बाद योग्यता के आधार पर उन्हें कोई ओहदा दिया जाता है. वहीं दूसरी ओर नालायक दामाद इंजिनियरिंग करने के बावजूद घर जमाई बनता है और रोजाना सास-ससुर-साले की गाली सुनने के बावजूद सांसद पत्नी का पर्स ढोए फिरता है.”
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
चुनाव से पहले बिहार सरकार ने किया कई आयोगों का गठन
बिहार की नीतीश सरकार ने हाल ही में कुछ आयोगों का गठन किया था. इन आयोगों के गठन के बाद विपक्षी दलों ने और खासकर नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने खूब सवाल उठाये थे. उन्होंने कहा था कि सरकार को एक जमाई आयोग बना देना चाहिए ताकि एनडीए में शामिल सभी दलों के नेताओं के दामाद को सेट किया जा सके.
इसे भी पढ़ें: बिहार में स्कूलों का समय बदला, 23 जून से नया टाइम टेबल, जानें कितने बजे शुरू होगी क्लास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










