Aurangabad News : सूर्यकुंड व रूद्रकुंड तक आवागमन होगा सुगम, बनेगा प्रगति पथ

Updated at : 06 Mar 2025 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
Aurangabad News : सूर्यकुंड व रूद्रकुंड तक आवागमन होगा सुगम, बनेगा प्रगति पथ

Transportation to डीएम ने अधिकारियों के साथ पहुंचकर किया अवलोकन, दिये निर्देश

विज्ञापन

देव.

देव स्थित ऐतिहासिक सूर्यकुंड व रूद्रकुंड तक आवागमन सुगम होगा. इसके लिए प्रगति पथ का निर्माण कराया जायेगा. 11 फरवरी को प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा किये जाने के बाद इसे धरातल पर उतारने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है. गुरुवार को डीएम श्रीकांत शास्त्री अधिकारियों की टीम के साथ पहुंचे और स्थल का अवलोकन किया. इस दौरान आवश्यक निर्देश दिये. इस दौरान उन्होंने योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. बताया कि क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और यातायात सुगमता के लिए ग्रीनफील्ड संपर्क पथ (प्रगति पथ) का निर्माण किया जायेगा, जिससे एसएच-101 से रुद्रकुंड एवं सूर्यकुंड तक आवागमन सुगम होगा. इस योजना की कुल लागत 59.39 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है, जिसमें एक किमी लंबी और 18.5 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण प्रस्तावित है. यह सड़क न केवल स्थानीय निवासियों को लाभ पहुंचाएगी, बल्कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा को भी बढ़ायेगी. मौके पर उप विकास आयुक्त अभ्येंद्र मोहन सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी संतन कुमार, वरीय उप समाहर्ता, कार्यपालक अभियंता आरसीडी, बीडीओ, सीओ देव, जनप्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

रुद्रकुंड और सूर्यकुंड, जो पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व रखते हैं, उनके आसपास आधारभूत संरचना को विकसित करने से न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी नया आयाम मिलेगा. सरकार की इस योजना से श्रद्धालुओं की सुविधा में बढ़ोतरी होगी, जिससे क्षेत्र का सामाजिक एवं आर्थिक विकास तेजी से होगा. प्रगति पथ परियोजना का उद्देश्य केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से राज्य के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित कर आधुनिक परिवेश से जोड़ना भी है. इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से औरंगाबाद जिले को पर्यटन के मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण स्थान मिलेगा. इस घोषणा से स्थानीय लोगों और व्यापारियों में खासा उत्साह है. क्षेत्र के लोगों का मानना है कि इस परियोजना से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और उनके आर्थिक अवसर भी बढ़ेंगे. उन्होंने प्रशासन से इस परियोजना को शीघ्र पूरा करने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन