आज का दर्शन : प्रमुख मंदिरों में सुबह आरती, शाम को धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन
देव सूर्य मंदिर में स्थािपत मूर्ति
Aurangabad News : औरंगाबाद जिले के प्रसिद्ध शौर्य तीर्थ देव सूर्य मंदिर में रविवार की प्रातःकालीन आरती भक्ति
प्रमुख मंदिरों में आरती
Aurangabad News : (मुकेश कुमार की रिपोर्ट) औरंगाबाद जिले के प्रसिद्ध शौर्य तीर्थ देव सूर्य मंदिर में रविवार की प्रातःकालीन आरती भक्ति और आस्था के माहौल में होगी. इसका समय सुबह आरती 5:30 बजे है. क्लब रोड स्थित साई मंदिर शाम सात बजे महाआरती होगी. इसके बाद अंबा में मां सतबहिनी मंदिर में सुबह छह बजे, औरंगाबाद शहर के प्रसिद्ध गणेश मंदिर में आरती का समय सुबह सात बजे है और शहर के ही प्रसिद्ध मां दुर्गा मंदिर में भी आरती का समय सुबह सात बजे है़
मुख्य कार्यक्रम
शहर के प्रसिद्ध संकट मोचन मानस मंदिर और दुर्गा मंदिर में स्थानीय कलाकार भजन संध्या अपनी प्रस्तुति देंगे़.
शहर में आज जाम
औरंगाबाद शहर में आज कुछ प्रमुख स्थानों पर निर्धारित समय के दौरान जाम की स्थिति बन सकती है. खासकर धरनीधर मोड़ व पुरानी सब्जी मंडी पर यातायात का दबाव बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. वहीं, शाम के समय ओवरब्रिज के समीप भी ट्रैफिक स्लो रहने के संकेत हैं. शाम पांच बजे से छह बजे के बीच ऑफिस आवागमन और बाजार की भीड़ के कारण जाम की स्थिति बन सकती है. सुबह नौ बजे के करीब धरनीधर मोड़ व सब्जी मंडी की तरफ जाने के दौरान जाम लगने की आशंका है़ इसी तरह शाम पांच से छह बजे तक ओवरब्रिज के पास जाम लगने की संभावना अधिक है. इस दौरान अधिक जरूरी काम नहीं हो तो उस रूट में यात्रा करने से बचे़
बिजली कटौती
औरंगाबाद के कुछ ग्रामीण इलाकों में रविवार को बिजली गुल रहेगी. मेटनेंस कार्य की वजह से शहरी व ग्रामीण इलाकों में कुछ समय के लिए सप्लाई बाधित रहेगी.
जिले के अधिकारियों के महत्वपूर्ण नंबर
जिले के लोगों को किसी तरह की आवश्यकता पड़ने पर इन नंबरों पर संपर्क करें
महत्वपूर्ण नंबर
जिलाधिकारी – 9473191261
पुलिस अधीक्षक – 9031826305
फायर ब्रिगेड – 7485805920, 101
सिविल सर्जन – 9470003062
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










