आज का ओपीडी : सदर अस्पताल की ओपीडी में आज आठ डॉक्टर रहेंगे तैनात
सदरअस्पताल
Aurangabad News : औरंगाबाद के सदर अस्पताल में गुरुवार को सुबह 8 बजे से ओपीडी सेवा सुचारू रूप से संचालित होगी
Aurangabad News : (देववंश की रिपोर्ट) औरंगाबाद के सदर अस्पताल में गुरुवार को सुबह 8 बजे से ओपीडी सेवा सुचारू रूप से संचालित होगी. मरीजों की बेहतर चिकित्सा सुविधा को ध्यान में रखते हुए आठ डॉक्टरों की ड्यूटी लगायी गयी है. अस्पताल प्रबंधक प्रफुल कांत ने बताया कि सभी चिकित्सक निर्धारित समय पर ओपीडी में उपस्थित रहकर मरीजों का इलाज करेंगे. इससे शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को काफी राहत मिलेगी. ओपीडी में सामान्य बीमारियों से लेकर अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का उपचार किया जायेगा. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को सलाह दी है कि वे समय पर अस्पताल पहुंचकर पंजीकरण कराएं, ताकि बिना भीड़भाड़ के इलाज की सुविधा मिल सके. साथ ही आवश्यक दवाएं भी अस्पताल में उपलब्ध करायी जाएंगी.
ओपीडी में तैनात चिकित्सक
सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक
डॉ. उदय कुमार
डॉ. देवाश्री सिंह
डॉ. सुमित कुमार
डॉ. सबिता कुमारी
दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक
डॉ. यमुना पांडेय
डॉ. अभिषेक कुमार सिंह
रात 9 बजे से सुबह 8 बजे तक
डॉ. सुनील कुमार
डॉ. खालिद अहमद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










