आज का जिले का मौसम : औरंगाबाद में गुरुवार को लू का कहर, तापमान 39 डिग्री तक पहुंचने के आसार
प्रतीकात्मक तस्वीर
Aurangabad News : औरंगाबाद में गुरुवार (25 जून 2026) को मौसम का मिजाज काफी गर्म रहने की संभावना है.
Aurangabad News : (सुधीर सिन्हा की रिपोर्ट) औरंगाबाद में गुरुवार (25 जून 2026) को मौसम का मिजाज काफी गर्म रहने की संभावना है. दिन के समय तेज लू चलने के आसार हैं. अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेंटीग्रेट तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेंटीग्रेट रहने का अनुमान है. ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग के अनुसार हवा 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. वहीं आर्द्रता 48 प्रतिशत से 65 प्रतिशत के बीच रहने के कारण उमस भी महसूस होगी. तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. मौसम वैज्ञानिक डॉ अनूप चौबे ने बताया कि दिनभर तेज धूप रहने की संभावना है. उन्होंने लोगों को लू से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि आर्द्रता का स्तर अधिक रहने से गर्मी का असर और बढ़ सकता है.
मुख्य बिंदु
अधिकतम तापमान : 39 डिग्री सेंटीग्रेट
न्यूनतम तापमान : 29 डिग्री सेंटीग्रेट
मौसम : दोपहर में लू चलने की संभावना
हवा की रफ्तार : 13 किमी प्रति घंटा
आर्द्रता : 48 प्रतिशत से 65 प्रतिशत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










