Aurangabad News : आज भगवान भास्कर के दर्शन करने पहुंचेंगे श्रद्धालु

देव सू्य मंदिर
Aurangabad News : (मुकेश कुमार की रिपोर्ट) औरंगाबाद जिले के प्रसिद्ध शौर्य तीर्थ देव सूर्य मंदिर में रविवार को आसपास के जिलों सहित कई
Aurangabad News : (मुकेश कुमार की रिपोर्ट) औरंगाबाद जिले के प्रसिद्ध शौर्य तीर्थ देव सूर्य मंदिर में रविवार को आसपास के जिलों सहित कई प्रदेशों से श्रद्धालु दर्शन करने आते है़ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए देव सूर्य मंदिर प्रबंधन समिति हर तरह से तत्पर रहती है़ श्रद्धालु रविवार को भगवान भास्कर का दर्शन कर पुण्य प्राप्त करते है. यहां प्रातःकालीन आरती सुबह 5:30 बजे भक्ति और आस्था के माहौल में होगी. अंबा में मां सतबहिनी मंदिर में सुबह छह बजे, औरंगाबाद शहर के प्रसिद्ध गणेश मंदिर में आरती का समय सुबह सात बजे है और शहर के ही प्रसिद्ध मां दुर्गा मंदिर में भी आरती का समय सुबह सात बजे है़ इसके अलावा शहर के क्लब रोड स्थित साईं मंदिर शाम सात बजे महाआरती होगी.
शहर में आज के मुख्य कार्यक्रम
औरंगाबाद में रविवार के दिन की शुरुआत पुलिस केंद्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम से होगी, जहां जवानों को दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा. सुबह नौ बजे पुलिस केंद्र में 412 जवानों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन होगा. शाम छह बजे शहर के प्रसिद्ध संकट मोचन मानस मंदिर और दुर्गा मंदिर में स्थानीय कलाकार भजन संध्या अपनी प्रस्तुति देंगे़
बिजली कटौती
औरंगाबाद के कुछ ग्रामीण इलाकों में रविवार को बिजली गुल रहेगी. मेटनेंस कार्य की वजह से शहरी व ग्रामीण इलाकों में कुछ समय के लिए सप्लाई बाधित रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अमित कुमार सिंह
अमित कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सोनवर्षा राज (सहरसा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










