Aurangabad News : 400 सीएफटी बालू के साथ तीन ट्रैक्टर जब्त

Updated at : 06 Mar 2025 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
Aurangabad News : 400 सीएफटी बालू के साथ तीन ट्रैक्टर जब्त

Aurangabad News: दाउदनगर थाना क्षेत्र में अवैध खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन

दाउदनगर.

तीन दिन के अंदर दाउदनगर थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ दूसरी बार बड़ी कार्रवाई की गयी है. खनन विभाग एवं पुलिस की टीम ने अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दाउदनगर थाना क्षेत्र के मेवा बिगहा से अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर और एक ट्रैक्टर के डाले को जब्त किया है. तीनों ट्रैक्टर व डाला से एक एक-एक सौ सीएफटी बालू जब्त की गयी है. जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई औरंगाबाद के खान निरीक्षक मो इकबाल खान एवं राजू कुमार के नेतृत्व में दाउदनगर थाने की पुलिस के साथ की गयी. इस संबंध में खान निरीक्षक द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में कहा गया है कि ट्रैक्टर के द्वारा सोन बालू का अवैध खनन एवं परिवहन किया जा रहा था. छापेमारी टीम को देखकर ट्रैक्टर चालक बालू गिराकर भागने लगे. रात का अंधेरा होने के कारण चालक भागने में सफल रहे. उक्त स्थान से बालू उत्खनन करना दंडनीय अपराध है. वाहन की जब्ती सूची बनायी गयी और ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया. उक्त स्थान से लगभग 4500 घन फिट सोन बालू का अवैध रूप से उत्खनन किया गया है. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि वाहन चालक, मालिक व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है. यह खनन विभाग एवं पुलिस की तीन अंदर अवैध खनन के खिलाफ दूसरी बड़ी कार्रवाई है. इससे पहले मंगलवार को कनाप मोड़ से अवैध बालू लदे छह ट्रैक्टर और शमशेर नगर से अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त करते हुए दो ट्रैक्टर के चालकों को गिरफ्तार किया गया था. जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस बयान के अनुसार अवैध खननकर्ताओं एवं सातों ट्रैक्टर पर साढ़े सात लाख रुपया जुर्माना भी लगाया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन