Aurangabad News : सदर अस्पताल में हीटवेव को लेकर विशेष वार्ड तैयार

औरंगाबाद सदर अस्पताल
सदर अस्पताल में हीटवेव को लेकर विशेष वार्ड बनाया गया है़ इसके लिए विशेष वार्ड में 35 बेड लगाये गये है़
Aurangabad News : (देववंश की रिपोर्ट) भीषण गर्मी को देखते हुए औरंगाबाद सदर अस्पताल में हीटवेव को लेकर विशेष वार्ड बनाया गया है़ इसके लिए विशेष वार्ड में 35 बेड लगाये गये है़ इसमें 24 घंटे चिकित्सक व कर्मचारियों की तैनाती की गयी है़ शुक्रवार की सुबह आठ बजे से ओपीडी सेवा संचालित होगी. मरीजों की बेहतर चिकित्सा सुविधा को ध्यान में रखते हुए सात डॉक्टरों की ड्यूटी लगायी गयी है. अस्पताल प्रबंधन प्रफुल्ल कांत के अनुसार सभी डॉक्टर समय पर ओपीडी में उपस्थित रहकर मरीजों का इलाज करेंगे. इससे शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को काफी राहत मिलेगी. ओपीडी में सामान्य बीमारियों से लेकर अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान किया जायेगा. मरीजों को सलाह दी गयी है कि वे समय पर अस्पताल पहुंचकर पंजीकरण कराएं ताकि बिना भीड़भाड़ के इलाज संभव हो सके. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मरीजों को आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जाती है
सदर अस्पताल के ओपीडी में तैनात डॉक्टर
सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ. यमुना पांडेय, डॉ सुमित कुमार व डॉ सविता कुमारी की ड्यूटी लगायी गयी है़
दोपहर दो बजे से रात नौ बजे तक डॉ रविभूषण शर्मा व डॉ प्रदीप गुप्ता तैनात रहेंगे
रात नौ बजे से सुबह आठ बजे तक डॉ सुभाष कुमार व डॉ प्रदीप गुप्ता सदर अस्पताल की व्यस्था संभालेंगे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अमित कुमार सिंह
अमित कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सोनवर्षा राज (सहरसा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










